फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The road connecting Balu to Singhada village is in a dilapidated condition.

Karnal News: बालू से सिंघड़ा गांव को जोड़ने वाली सड़क खस्ताहाल

Fri, 31 Oct 2025 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Fri, 31 Oct 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
The road connecting Balu to Singhada village is in a dilapidated condition.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

निसिंग। बालू से सिंघड़ा गांव की ओर जाने वाली खस्ताहाल सड़क पांच साल से राहगीरों के लिए परेशानी बनी हुई है। सड़क इतनी बदहाल है कि यहां से पैदल गुजरना भी लोगों के लिए चुनौतीपूर्ण है। इस सड़क को बनवाने के लिए कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन संबंधित विभाग के अधिकारियों ने सड़क की ओर कोई ध्यान नहीं दिया।

ग्रामीणों में अमनदीप शर्मा, राजेश कुमार, सुनील, रघुवीर सिंह, देवीदयाल, सुभाष, राजेंद्र व कृष्ण सहित अन्य ने आरोप लगाया कि सड़क में बने गहरे गड्ढे निरंतर हादसों का कारण बन रहे हैं। बरसात के दिनों में गड्ढों में पानी भर जाता है। उन्होंने बताया कि बालू गांव की ओर जाने वाला यह सबसे कम दूरी का रास्ता है। सिंघड़ा व आसपास के ग्रामीण अक्सर इसी सड़क से गुजरते हैं लेकिन सड़क की स्थिति राहगीरों के लिए किसी मुसीबत से कम नहीं है। सड़क पर एक पुल नर्दक नहर का पड़ता है और उसकी भी रेलिंग टूटी हुई है। उन्होंने प्रशासनिक व विभागीय अधिकारियों से सड़क को जल्द बनाए जाने की मांग की है। इस संबंध में पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता परमिंद्र सैनी से फोन पर संपर्क किया तो वे न्यायालय मेंं थे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed