फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The retaining wall being constructed from Garhi Khajur to Behalolpur used substandard materials.

Karnal News: गढ़ी खजूर से बेहलोलपुर तक बन रही रिटेनिंग वॉल में लगाई घटिया सामग्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
The retaining wall being constructed from Garhi Khajur to Behalolpur used substandard materials.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा। गांव गढ़ी खजूर से बेहलोलपुर तक बनाई जा रही रिटेनिंग वॉल के निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप है। ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी में इस संबंध में शिकायत की है। विभाग का दावा है कि ठेकेदार को काम रोकने के लिए कहा गया। हालांकि मौके पर काम जारी है।
पीडब्ल्यूडी करीब 1.85 करोड़ रुपये की लागत से गढ़ी खजूर से बेहलोलपुर और फैज अलीपुर माजरा से चौरा खुर्द तक दो सड़कों का निर्माण करा रहा है। बेहलोलपुर वाली सड़क का कार्य कई महीनों से चल रहा है। जोहड़ और खान के समीप रिटेनिंग वॉल का निर्माण भी किया जा रहा है। दोनों ही कार्यों में घटिया सामग्री का प्रयोग किए जाने का आरोप लग रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण में पीली ईंटें लगाई जा रही हैं। अन्य सामग्री भी मानक के अनुसार नहीं है। उन्होंने इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को शिकायत की है। लेकिन अभी तक ठेकेदार पर कार्रवाई नहीं की गई है। निर्माण घटिया सामग्री से ही किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के एसडीओ दिनेश कुमार ने बताया कि रिटेनिंग वॉल के निर्माण में शिकायतें आई हैं। मौके पर जाकर ठेकेदार को कार्य रोकने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद ठेकेदार ने काम बंद नहीं किया। विभाग की ओर से इस संबंध में दो बार पत्र भी लिखे जा चुके हैं और ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि अगर कार्य की गुणवत्ता में सुधार नहीं किया गया तो भुगतान नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed