फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The rarity of the ninety four million in Haryana CM

करनाल को सीएम ने दी चौरानवे करोड़ की सौगात

Thu, 26 Jun 2014 11:56 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल Updated Thu, 26 Jun 2014 11:56 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने वीरवार को कार्यकर्ता सम्मेलन में
विज्ञापन
जिले के लोगों को करोड़ों रुपये की सौगात दी। उन्होंने जिले में करीब 94 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन किया और आधारशिला रखी।

सम्मेलन के समाप्त होते ही मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने करीब 94 करोड़ 39 लाख रुपये के विकास कार्यों का हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड के क्षेत्रिय प्रशासक के कार्यालय में सभी विकास कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इनमें करीब 38 करोड़ 42 लाख रुपये के 17 विकास कार्यों का उद्घाटन और 55 करोड़ 97 लाख रुपये के 13 विकास कार्यों की आधारशिलाएं शामिल हैं।

इन विकास कार्यों में असंध कस्बे में 18 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से तैयार सीवरेज ट्र्रीटमेंट प्लांट, 52 लाख रुपये की लागत से तैयार असंध के बीडीपीओ कार्यालय भवन, 25 लाख रुपये की लागत से बने खंड स्तरीय राजीव गांधी सेवा केंद्र का उद्घाटन किया। असंध खंड के गांव शेखपुरा, निसिंग खंड के गांव गुल्लपुर, चिड़ाव व मोतिया में तथा इंद्री खंड के गांव कलसोरा व तुसंग में भारतीय निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र का उद्घाटन शामिल है। प्रत्येक राजीव गांधी सेवा केंद्र पर 16 लाख 83 हजार रुपये खर्च किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने 78 लाख रुपये की लागत से बनी असंध क्षेत्र के  गांव खेड़ी से थल गांव तक की सड़क व एक करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से बनी गांव अरड़ाना से गंगाटेहड़ी गांव तक की सड़क और चार करोड़ 36 लाख रुपये की लागत से बनी गांव भम्बारेहड़ी से बांसा गांव तक बनाई गई सड़क का उद्घाटन किया। इसी प्रकार एक करोड़ 11 लाख रुपये की लागत से जुंडला से जरीफाबाद गांव की सड़क व एक करोड़ 16 लाख रुपये की लागत से गांव चौचडा से उपलाना तक की सड़क और गांव दरड़ में करीब 2 करोड़ 83 लाख, नेवल में करीब 3 करोड़ 2 लाख व पिचौलिया गांव में 2 करोड़ 72 लाख रुपये की लागत से बने 33 केवी के बिजली सबस्टेशनों का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर करनाल की विधायक सुमिता सिंह, असंध के विधायक जिले राम शर्मा, उपायुक्त बलराज सिंह, आईजी बलबीर सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग, अतिरिक्त उपायुक्त गिरीश अरोड़ा, एसडीएम करनाल सुशील सारवान, तहसीलदार हरिओम अत्री, डीएफएससी रविंद्र मलिक, बिजली निगम के एसई टीके महाजन, उपस्थित रहे।

तेरह विकास कार्यों की आधारशिला रखी
मुुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने तेरह विकास कार्यों की आधारशीला रखी। इनमें मधुबन के बाल भवन में करीब 3 करोड़ 33 लाख रुपये की लागत से स्पेशल होम बनाया जाएगा। बाल भवन में ही 4 करोड़ 16 लाख रुपये की लागत से ऑब्जर्वेशन हॉल बनाया जाएगा।

इसी प्रकार असंध के गांव जयसिंहपुरा में 4 करोड़ 28 लाख रुपये की लागत से आईटीआई भवन तथा 78 लाख रुपये की लागत से बनने वाले असंध के सरकारी अस्पताल में 50 बिस्तरों के लिए अतिरिक्त ब्लॉक के कार्य का शिलान्यास किया। इसी प्रकार 7 करोड़ 46 लाख रुपये की लागत से स्टेट हाईवे नंबर 12 से गांव जलमाना-फफराना-पघाना तक की सड़क व 6 करोड़ 45 लाख रुपये की लागत से हाईवे नंबर 12 से गांव उपलाना-उपलानी-चोरकारसा-डाचर तक की सड़क की आधारशिला रखी गई, वहीं करीब 3 करोड़ 18 लाख रुपये की लागत से गुनियाणा, 3 करोड़ 79 लाख रुपये की लागत से गांव गगसीना, 5 करोड़ 5 लाख रुपये की लागत से सौकड़ा, 4 करोड़ 30 लाख से गांव रतक, करीब 3 करोड़ 17 लाख रुपये की लागत से सिद्धपुर, करीब 4 करोड़ 42 लाख रुपये की लागत से निसिंग व करीब 4 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से बनने वाले 33 केवी के बिजली सबस्टेशनों की मुख्यमंत्री ने आधारशिला रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed