{"_id":"69d5688d7f8495e5ba0fb2ec","slug":"the-rain-caused-mud-on-the-road-and-vehicles-collided-due-to-failure-to-brake-karnal-news-c-18-knl1018-881407-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बारिश से सड़क पर पड़ी मिट्टी से हुई कीचड़, ब्रेक नहीं लगने से टकराए वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बारिश से सड़क पर पड़ी मिट्टी से हुई कीचड़, ब्रेक नहीं लगने से टकराए वाहन
Wed, 08 Apr 2026 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Wed, 08 Apr 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
करनाल में राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुल की सिमटेंड बाउंड्री वाल से टकराई बस।
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 स्थित बलड़ी बाईपास के नजदीक सड़क पर कीचड़ से हादसा हो गया। चंडीगढ़ रोडवेज की बस के चालक ने कार सामने आने पर ब्रेक लगाए। बस रुकने के बजाए फिसली और पुल किनारे डिवाइड़र पर चढ़ गई। अन्य दो वाहन भी एक-दूसरे से टकरा गए।
हादसे में चार यात्रियों को चोटें आईं। प्राथमिकी उपचार के बाद सभी गंतव्य की ओर चले गए। हादसे के बाद कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई थी। पुलिस ने यातायात सामान्य कराया। सदर थाना पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
प्रत्यक्षदर्शी रोहित, साहिल ने बताया कि की दिल्ली की ओर से चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट काॅर्पोरेशन की बस आ रही थी। बलड़ी बाईपास के नजदीक पुल पर साइड में मिट्टी पड़ी थी। बारिश के कारण कीचड़ हो गया था। बस के आगे कार आ जाने पर ब्रेक लगाए तो बस फिसलकर डिवाइड़र के ऊपर चढ़ गई। इसी दाैरान बस के पीछे चल रहे डंपर ने अचानक ब्रेक लगाए तो उसके पीछे पंजाब रोडवेज की बस टकरा गई। हादसे में बस में सवार पांच यात्रियों को हल्की चोट पहुंची। हादसे की सूचना के बाद एंबुलेंस और पुलिस की टीम माैके पर पहुंची। चोटिल यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के बाद सभी को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
सदर थाना प्रभारी तरसेम चंद ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसा अचानक बस फिसलने के कारण हुआ है। हालांकि पुलिस अभी कारणों की जांच कर रही है। यात्रियों को हल्की चोट आई है। फिलहाल पुलिस के पास कोई शिकायत नहीं आई है।
-- -
पुल की रेलिंग से टकराकर रुकी बस, बड़ा हादसा बचा
चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की बस अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकराकर रुक गई। गनीमत रही कि बस नीचे नहीं गिरी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। बस की टक्कर के बाद पुल की सीमेंट की रेलिंग टूटकर नीचे सड़क पर जा गिरी। नीचे से एक कार और अन्य वाहन निकल रहे थे। बाल-बाल बचे।