फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The producer had opened fire on Saga Music Company in Alpha City.

Karnal News: प्रोड्यूसर ने चलवाई थी अल्फा सिटी में सागा म्यूजिक कंपनी पर गोलियां

Mon, 03 Nov 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 03 Nov 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
The producer had opened fire on Saga Music Company in Alpha City.
करनाल। अल्फा सिटी में स्थित यूनिसिस इन्फो सॉल्यूशन्स एवं सागा म्यूजिक कंपनी के कार्यालय पर फायरिंग प्रोड्यूसर फतेह सिंह चहल ने कराई थी। वह अपनी वेब सीरीज का भुगतान नहीं किए जाने से नाराज था। करनाल पुलिस ने शनिवार को मोहाली से उसे गिरफ्तार किया। आरोपी को कोर्ट में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। मामले में एक शूटर को एसटीएफ ने गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मामले की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि एक वेब सीरीज दारो की पेमेंट के बारे में प्रोड्यूसर और कंपनी के बीच विवाद हुआ था। मामला कोर्ट में भी चल रहा है। इसी मामले में गुरुग्राम एसटीएफ शनिवार को गोली चलाने वाले मुख्य शूटर अरुण सोनी को राजस्थान से गिरफ्तार कर चुकी है। करनाल पुलिस का दावा है कि अन्य तीन शूटरों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

डीएसपी सिटी राजीव ने बताया कि वर्ष 2022 में प्रोड्यूसर फतेह सिंह चहल ने ‘दारो’ नाम की वेब सीरीज बनाई थी। इस वेब सीरीज को यूनिसिस इन्फो सॉल्यूशन्स को बेच दिया था। कंपनी और प्रोड्यूसर के बीच हुए करार के नियम और शर्तों के मुताबिक कंपनी ने कुछ पैसे प्रोड्यूसर को दिए गए थे। बाकी भुगतान नहीं किया गया। बाद में इस मामले में कोर्ट केस हो गया था। कोर्ट ने भी मामले में स्टे नहीं दिया। सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से पता लगा था कि आरोपी प्रोड्यूसर फतेह सिंह चहल ने आरोपी गैंगस्टर दीपक नांदल के साथ साढ़े तीन करोड़ रुपये का अलग एग्रीमेंट किया हुआ है। पुलिस अभी एग्रीमेंट के नोटरी करने वाले से पूछताछ करेगी। डीएसपी ने बताया कि प्रोड्यूसर फतेह सिंह चहल के कहने पर ही गैंगस्टर दीपक नांदल ने अपने चार शूटरों से कंपनी के करनाल कार्यालय पर गोलियां चलवाई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



गुरुग्राम से मुख्य शूटर गिरफ्तारडीएसपी राजीव ने बताया कि करनाल पुलिस की छह टीमों ने प्रदेश के 8 जिलों और तीन अलग-अलग राज्यों में दबिश दी। मुख्य साजिशकर्ता फतेह सिंह चहल को मोहाली से शनिवार को गिरफ्तार किया गया। वह मोहाली का ही निवासी है। गुरुग्राम एसटीएफ मुख्य शूटर अरुण सोनी को गिरफ्तार कर चुकी है। उसे सात दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद करनाल पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर लेगी। इसके अलावा पुलिस अन्य तीन शूटरों के नजदीक पहुंच चुकी है। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सुबह 4:30 बजे किए थे 53 राउंड फायर

बाइक सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने 29 अक्तूबर को सुबह 4:30 बजे कंपनी के कार्यालय पर 53 राउंड फायरिंग की थी। बदमाशों ने आठ मिनट तक गोलियां चलाईं और मौके से भाग गए। कार्यालय में केवल एक गार्ड मौजूद था। उसने छुपकर जान बचाई। चार मंजिला भवन की खिड़कियों और छज्जों के शीशे व कांच का मुख्यद्वार चकनाचूर हो गया था। एसपी गंगाराम पूनिया सहित पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंची थीं। कंपनी के मालिक सिमरनजीत सिंह की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया था। जांच के लिए छह टीमों का गठन किया गया था।


गैंगस्टर दीपक नांदल ने ली थी जिम्मेदारी

वारदात के बाद सोशल मीडिया पर गैंगस्टर दीपक नांदल की ओर से वारदात की जिम्मेदारी ली गई थी। सोशल मीडिया पोस्ट वायरल होने के बाद पुलिस ने इसकी जांच की। जांच में सामने आया कि आरोपी प्रोड्यूसर और गैंगस्टर दीपक नांदल के मध्य भी वेब सीरीज के लिए साढ़े तीन करोड़ रुपये का एग्रीमेंट हुआ था। कंपनी ने वेब सीरीज रिलीज कर दी। लेकिन प्रोड्यूसर को पूरी पेमेंट नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed