फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The process of second phase will start from January 29

29 जनवरी से शुरू होगी दूसरे चरण की प्रक्रिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
The process of second phase will start from January 29
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। नियम 134ए के तहत पहले चरण में दाखिलों की प्रक्रिया आज पूरी हो जाएगी। इसके बाद दूसरे चरण की प्रक्रिया 29 जनवरी से शुरू होगी। शिक्षा विभाग की ओर से इसको लेकर शेड्यूल जारी कर दिया गया है। विद्यार्थी 29 जनवरी से स्कूलों के चयन का विकल्प भर सकेंगे। इसके बाद सात फरवरी को स्कूल आवंटन का ड्रा होगा।
जिले में सभी छह खंडों में पहले चरण में 2724 विद्यार्थियों को स्कूल आवंटित किए गए थे। इनमें से अभी तक 1349 विद्यार्थियों को दाखिले मिले हैं। जबकि 378 के आवेदन निरस्त हो गए हैं। ऐसे में 987 विद्यार्थियों को अभी भी दाखिले का इंतजार है। आज प्रक्रिया बंद होने का अंतिम दिन है, स्कूलों को आवंटित हुए विद्यार्थियों की रिपोर्ट भी पोर्टल पर अपडेट करनी है। ऐसे में जिन विद्यार्थियों को अभी तक दाखिले नहीं मिले इनकी स्थिति भी पोर्टल पर आज स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन

132 विद्यार्थियों की दो लाख से ज्यादा आय
शिक्षा निदेशालय के आदेश पर जिले के सभी विद्यार्थियों के अभिभावकों की आय प्रमाण पत्रों की भी जांच की गई। इनमें से 132 विद्यार्थी ऐसे मिले हैं, जिनके अभिभावकों की आय दो लाख रुपये से ज्यादा है। परिवार पहचान पत्र में दर्शायी आय से इसका खुलासा हुआ है। जबकि आय प्रमाण पत्रों में इन्होंने आय कम दर्शायी थी। इनकी रिपोर्ट शिक्षा विभाग की ओर से निदेशालय को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

600 विद्यार्थी लेंगे दूसरे चरण में हिस्सा
पात्रता परीक्षा पास करने के बाद पहले चरण में स्कूल आवंटन से करीब 600 विद्यार्थी छूट गए थे। अब इन विद्यार्थियों को दूसरे चरण की दाखिला प्रक्रिया में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा जो विद्यार्थी दाखिले से पहले चरण में वंचित रह गए हैं, उन्हें दूसरे चरण में हिस्सा लेने का अवसर नहीं मिलेगा।

दूसरे चरण के दाखिले का शेड्यूल
- 29 जनवरी से 02 फरवरी तक दूसरे चरण में स्कूल चयन के लिए आवेदन करेंगे।
- 07 फरवरी को दूसरे चरण के तहत स्कूल आवंटन का ड्रा निकलेगा।
- 09 से 18 फरवरी तक दूसरे चरण के तहत दाखिले दिए जाएंगे।
जो सीटें रिक्त बचीं हैं। उन पर दूसरे चरण की प्रक्रिया में विद्यार्थियों को दाखिला दिया जाएगा। दूसरे चरण की प्रक्रिया 29 जनवरी से शुरू होगी। -रोहताश वर्मा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed