फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The players of Karnagri dominated the masters game, won 18 medals

मास्टर्स गेम में छाए कर्णनगरी के खिलाड़ी, जीते 18 पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
The players of Karnagri dominated the masters game, won 18 medals
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में हुई दूसरी खेलो मास्टर्स गेम्स फेडरेशन प्रतियोगिता में जिले के मास्टर्स खिलाड़ियों ने नौ स्वर्ण सहित कुल 18 पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है।
मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन के महासचिव महावीर सिंह ने बताया 30 अप्रैल से दो मई के बीच दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में आयोजित दूसरी खेलो मास्टर्स गेम्स फेडरेशन प्रतियोगिता का उद्घाटन केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में जिले के सात मास्टर खिलाड़ियों सहित 23 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के तकरीबन दो हजार से अधिक मास्टर खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

जिले के खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर प्रदेश की टीम में नौ स्वर्ण, आठ रजत और एक कांस्य सहित कुल 18 पदकों का योगदान दिया। प्रतियोगिता में 40 से 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। जिसमें 69 आयु वर्ग में महावीर सिंह ने एक स्वर्ण, दो रजत, 50 से अधिक आयु वर्ग में सतीश राणा ने तीन स्वर्ण, राजेश कुमार खन्ना ने दो स्वर्ण, एक रजत, बलराज कांबोज ने एक रजत, 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में भोला राम ने तीन स्वर्ण, दो रजत, 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में राजेश लोहान ने एक रजत, 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में वीरभान ने दो रजत पदक जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

उम्र 69, जज्बा युवा से कम नहीं
खेलो मास्टर्स गेम्स फेडरेशन प्रतियोगिता में एक स्वर्ण सहित दो रजत पदक विजेता मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन के जिला महासचिव महावीर सिंह ने कहा खेल कभी भी बढ़ती उम्र का ख्याल नहीं आने देता। इस तरह की प्रतियोगिताओं से मास्टर्स खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने इस बात को सही सिद्ध किया है। जब हम उम्र के इस पड़ाव में पदक ला सकते हैं तो किसी भी आयु वर्ग का खिलाड़ी कभी भी पदक ला सकता हैं।

पैदल चाल में बलराज ने जीता रजत पदक
इंद्री। गांव मुरादगढ़ के बलराज कांबोज ने 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के पैदल चाल इवेंट में रजत पदक जीतकर गांव और जिले का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता से लौटने पर ग्रामीणों द्वारा उसका स्वागत किया गया। बलराज कांबोज राजकीय मॉडल संस्कृति सी. सै. स्कूल में अर्थशास्त्र के प्रवक्ता हैं। बलराज के स्वागत कार्यक्रम में पूर्व सरपंच बलजीत सिंह, मान सिंह, सुनील कुमार, जगमाल सिंह, संदीप कुमार, रमेश कुमार, नितेश कुमार, रणजीत सिंह और मास्टर कंवर पाल आदि ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed