फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The person injured in the accident died

Karnal News: हादसे में घायल व्यक्ति ने तोड़ा दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 02:53 AM IST
विज्ञापन
The person injured in the accident died
करनाल। 10 दिन पहले असंध क्षेत्र में बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया था। जिसका उपचार कराया जा रहा था, लेकिन शनिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गोंदर गांव निवासी राजकुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 अगस्त को वह बाइक से असंध गया था। दोपहर 12:30 बजे असंध से चोचडा गांव जाते समय रतक गांव के पास नदी वाला पुल पार कर रहे थे, तभी पीछे से एक मोटरसाइकिल सवार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें उसके पीछे बैठा उसका भाई जसबीर नीचे गिर गया और बेहोश हो गया। राहगीरों की मदद से घायल को निसिंग के सरकारी अस्पताल ले गए। टक्कर मारने वाला बाइक चालक अपनी मोटरसाइकिल वहीं पर छोड़कर भाग गया। बाद में उसके भाई को कल्पना चावला अस्पताल रेफर किया गया, यहां से पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। जहां जसबीर का उपचार चल रहा था। 26 अगस्त को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed