फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The people of the district are taking dengue lightly, so the graph of patients is increasing

डेंगू को हल्के में ले रहे जिलेवासी, इसलिए बढ़ रहा मरीजों का ग्राफ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Nov 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
The people of the district are taking dengue lightly, so the graph of patients is increasing
करनाल। जिले वासी डेंगू को हल्के में ले रहे हैं। जिससे डेंगू ग्राफ बढ़ाता जा रहा है। ऐसे में लोगों को जागरूक होना होगा। स्वास्थ्य विभाग की टीम घरों में जाकर लोगों को जागरूक करने के साथ मौके पर सफाई करवा सकती है। लेकिन टीम के जाने के बाद स्वयं मकान मालिकों को अपने घर की साफ-सफाई करनी होगी। तभी डेंगू के मच्छर का प्रकोप थम सकता है। जिले में शुक्रवार को डेंगू के दो नए केस सामने आने के बाद जिले में डेंगू का आंकड़ा 195 पहुंच चुका है।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. अनु शर्मा ने बताया कि लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। सर्वे में लगी टीमों को बंद पड़े कूलरों में पानी एकत्रित हुआ मिल रहा है। गमलों में कई-कई दिनों तक जमा पानी मिल रहा है। लोेग स्वयं अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक नहीं है। जिससे डेंगू बढ़ रहा है। इस वर्ष जिले में एक महिला की मौत भी हो चुकी है। टीमों ने जिलेभर के चार लाख 97 हजार 98 घरों में री-विजिट कर चुकी है। सर्वे के दौरान टीमों को 7628 घरों में लारवा मिला है। इनमें से 3655 घरों के मालिकों को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन

23 घरों में मिला डेंगू का लारवा
शुक्रवार को जिले के 2546 घरों को कवर किया। जिनमें से 23 घरों में डेंगू का लारवा मिला है। 15 घरों के मालिकों को नोटिस थमाया गया है। जिन मकान मालिकों को नोटिस थमाया गया है। वहां पर स्वास्थ्य विभाग की एक सप्ताह के बाद दोबारा विजिट करेंगी। री-विजिट के दौरान अगर नोटिस थमाए गए घर में दोबारा से डेंगू का लारवा या मच्छर मिलता है तो इस स्थिति में मकान मालिक का चालान काटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां मिले कितने केस
शहरी में 110, निसिंग में 15, अंसध में चार, घरौंडा में 12, इंद्री में 23, निगदू में दो, बल्ला में तीन, कुंजपुरा में 21, तरावड़ी में चार व नीलोखेड़ी में एक।

फॉगिंग करने का कार्य जारी
तरावड़ी। कस्बे में डेंगू के रोगी दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे है। प्रशासन इसकी रोकथाम के लिए कस्बों में फॉगिंग करवाने के लिए जुटा हुआ है। नगरपालिका तरावड़ी द्वारा डेंगू से बचाव के लिए फॉगिंग करवाने का काम निरंतर जारी है। तरावड़ी के अभी तक छह वार्डों में फॉगिंग का काम पूरा हो चुका है। शुक्रवार को नगरपालिका के कर्मचारियों द्वारा वार्ड तीन में फॉगिंग की गई। नगरपालिका सचिव अजीत कुमार ने बताया कि तरावड़ी में डेंगू अपने पांव न पसार पाए इसके लिए यह काम निरंतर जारी रहेगा। तरावड़ी में अभी तक चार केस ही सामने आए है। ऐसे में इसे रोकने के लिए फॉगिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed