फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The people of Indri assembly constituency will get the gift of 70 strong roads.

Karnal News: इंद्री विधानसभा क्षेत्र के लोगों को मिलेंगी 70 सुदृढ़ सड़कों की सौगात

Tue, 09 Dec 2025 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 09 Dec 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
The people of Indri assembly constituency will get the gift of 70 strong roads.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



इंद्री। सिंचाई विभाग के विश्राम गृह में सोमवार को विधायक रामकुमार कश्यप ने विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनी और उनके समाधान का आश्वासन दिया। विधायक ने बताया कि विस क्षेत्र में करोड़ों रुपये की लागत से 70 सड़कों के चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण व मरम्मत का कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा। विधायक ने बताया कि 24.87 लाख रुपये से समोरा से बीबीपुर, 7.89 लाख रुपये से उमरपुर स्कूल अप्रोच रोड़ और 50.78 लाख से दरड़ अप्रोच रोड़ का कार्य पूरा कर लिया गया है जबकि 13 सड़कों का निर्माण कार्य जारी है। इनमें 71.85 लाख से टिकरी से लाडो की गामड़ी, 42.24 लाख से कुराली अप्रोच रोड़, 56.10 लाख से चुरनी जगीर से समोरा रोड़, 124.11 लाख से संगोहा से चुरनी रोड़, 100.63 लाख से चांद समद से बीड़ माजरी, 109.37 लाख से चांद समद अप्रोच रोड़, 81.65 लाख से फाजिलपुर से शाहपुर रोड़, 41.52 लाख से मुरादगढ़ से फाजिलपुर रोड़, 362.30 लाख से संगोह से जयरामपुर-शाहपुर रोड़, 105.62 लाख से राजेपुर अप्रोच रोड़, 38.24 लाख से पटहेड़ा से राजेपुर रोड़, 58.02 लाख से बड़ागांव से जयरामपुर रोड़, 206.7 लाख से गढ़ी बीरबल से इस्लाम नगर रोड़ और 50.78 लाख रुपये से दरड़ अप्रोच रोड़ शामिल हैं।

- इन सड़कों के निर्माण कार्य का टेंडर जारी


विधायक ने बताया कि हिनोरी अप्रोच रोड़, ननदी भौजी अप्रोच रोड़, शेखुपुरा से हिनोरी रोड़, हिनोरी से लाड़वा रोड़, शेरगढ़ से धानोखेड़ी रोड़, खेड़ी मानसिंह से पधाना रोड़, अमरगढ़ अप्रोच रोड़, गोरगढ़ से खेड़ी मानसिंह रोड़, रंबा से खेड़ी मानसिंह रोड़, बीबीपुर अप्रोच रोड़, सैद छपरा अप्रोच रोड़, धनौरा से कलरा रोड़, मुसेपुर से इंद्री-गढ़ी बीरबल नजदीक तुसंग ब्रिज, इंद्री से मनोहरपुर अप्रोच रोड़, रसूलपुर अप्रोच रोड़, बीबीपुर जाटान अप्रोच रोड़, घिसरपड़ी अप्रोच रोड़, सिकंदरपुर अप्रोच रोड़, चौगांवा से खुखनी रोड़, ब्याना से शाहपुर रोड़, कुंजपुरा से जड़ौली रोड़, बड़ागांव से कुंजपुरा रोड़, पुंडरक से रुकनपुर रोड़, नबीपुर बांध अप्रोच रोड़, नन्हेड़ा से खेड़ा रोड़, कुंजपुरा से जड़ौली-मुगल माजरा रोड़, मुखाला से गढ़ी बीरबल रोड़, बजीदपुर अप्रोच रोड़, कादराबाद अप्रोच रोड़, गुमटो से सिकरी रोड़, गढ़ी सैदान अप्रोच रोड़, रामगढ़ अप्रोच रोड़, बुटानखेड़ी अप्रोच रोड़, खेड़ी जाटान अप्रोच रोड़, उड़ाना अप्रोच रोड़, गढ़ी सैदान से पंजोखेड़ा रोड़, रंदौली अप्रोच रोड़, रंदौली बांध से जपती छपरा रोड़, सलारपुर से जयरामपुर रोड़, संगोहा से कमालपुर रोड़, सलारु से टपराना रोड़, मनक माजरा अप्रोच रोड़, पंजोखेड़ा अप्रोच रोड़, धनौरा से शेखपुरा अप्रोच रोड़, कुंजपुरा से मुगल माजरा रोड़, नठौड़ी से कलरी जपगीर रोड़, मैनमति अप्रोच रोड़ के निर्माण कार्य के टेंडर जारी हो चुके हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed