फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   the patient took leave from hospital

कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज ने मांगी छुटटी, प्रबंधन ने कहा, रिपोर्ट आने के बाद लेंगे फैसला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 02:36 AM IST
विज्ञापन
the patient took leave from hospital
कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज का बुखार अब उतर गया है और स्वास्थ्य में भी सुधार हो रहा है। ऐसे में मरीज ने कालेज प्रबंधन से छुट्टी देने की अपील की है। वहीं प्रबंधन का कहना है कि जब तक पुणे लैब से ब्लड सैंपल की रिपोर्ट नहीं आती, उसे छुट्टी नहीं दी जा सकती। बताया जा रहा है कि ब्लड सैंपल कोरियर के माध्यम से भेज गए हैं, ऐसे में रिपोर्ट मिलने में दो से तीन दिन लग सकते हैं।
विज्ञापन

आरके पुरम निवासी आशीष बिजनेस करता है और चाइना आता जाता रहता है। 13 जनवरी को ही वह चाइना से आया है। पिछले शनिवार को उसे बुखार और जुकाम की शिकायत हुई तो वह चेकअप के लिए मेडिकल कालेज पहुंचा। यहां पर चाइना से आने के कारण और प्रारंभिक लक्षण देखते हुए उसे अलग वार्ड में दाखिल किया गया और 24 घंटे उसके स्वास्थ्य की निगरानी के लिए डाक्टरों की टीम तैनात की गई। वहीं डाक्टरों और स्टाफ के लिए स्पेशल मास्क मंगवाए गए। पिछले दो दिन से उसको बुखार में राहत है और अब आशीष का स्वास्थ्य सही है। सोमवार को आशीष ने कालेज के डाक्टरों से छुट्टी देने की गुहार लगाई और खुद को फिट बताया। हालांकि , कालेज प्रबंधन ने छुटटी देने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन

अकेे लापन दूर करने को अब मनोरंजन का सहारा
आशीष आईसोलेटेड वार्ड में अकेला है। उसकी निगरानी को नर्स और डाक्टर भी तैनात हैं, लेकिन परिजनों आदि से नहीं मिलने के कारण आशीष खुद को अकेला महसूस कर रहा है। ऐसे में व्यस्त रखने के लिए उसे मोबाइल और लैपटाप उपलब्ध कराया गया है, ताकि वह खुद को बिजी रख सके और खुश रहे। डाक्टरों ने बताया कि पहले से आशीष के स्वास्थ्य में काफी सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट आने के बाद लेंगे फैसला : डा. दुरेजा
कल्पना चावला मेडिकल कालेज के निदेशक डा. जगदीश दुरेजा ने कहा कि अच्छी बात है कि आशीष के स्वास्थ्य में सुधार है, लेकिन रिपोर्ट आने से पहले उसे छुट्टी नहीं दी जा सकती। कोरियर के माध्यम से पुणे लैब में सैंपल भेजे हैं, उम्मीद है कि दो से तीन दिनों में रिपोर्ट आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed