फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The pandal resounded with the chants of Shri Krishna.

Karnal News: श्री कृष्ण के जयकारों से गूंज उठा पंडाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
The pandal resounded with the chants of Shri Krishna.
करनाल। गांव काछवा स्थित सोमेश्वर राइस प्रा. लि. परिसर में श्री महाकाली महाकालेश्वर सिद्धपीठ मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। कथा के दौरान पूरा पंडाल श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंज उठा। कथा व्यास पूज्य केशव आचार्य महाराज ने अपने प्रवचनों में राजा परीक्षित जन्म, सृष्टि क्रम वर्णन और कपिल अवतार का अत्यंत भावपूर्ण एवं सरल शब्दों में वर्णन किया। मंदिर के आचार्य पंडित शुभम शास्त्री के सानिध्य में चल रही कथा में राइस मिल के सीएमडी रामदास शर्मा भी शामिल हुए। उद्योगपति रामदास शर्मा, नरेश बंसल, शीशपाल शर्मा, शुभम शर्मा, अनाज मंडी प्रधान सुभाष गुप्ता, रणजीत भारद्वाज, सतीश कक्कड़ आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed