{"_id":"6802bf2d3e0c0490110efd9c","slug":"the-owner-of-the-illegal-factory-whose-poisonous-water-caused-buffaloes-to-die-has-been-arrested-karnal-news-c-18-knl1008-627019-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: जिस अवैध फैक्टरी का जहरीला पानी पीने से भैंसें मरीं, उसका मालिक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: जिस अवैध फैक्टरी का जहरीला पानी पीने से भैंसें मरीं, उसका मालिक गिरफ्तार
विज्ञापन
- पिछले चार माह से चला रहा था फैक्टरी, बनाया जाता था ग्रीस
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। नगला चौक के पास जिस फैक्टरी के जहरीले पानी को पीने से 15 भैंसों की मौत हुई थी, पुलिस ने उसके मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सन्नी निवासी कर्ण विहार के तौर पर हुई है। पुलिस का कहना है कि सन्नी चार माह से इस फैक्टरी को चला रहा था। इस फैक्टरी में ग्रीस बनाने का काम होता था। सन्नी के पास फैक्टरी चलाने से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं था। इस मामले को लेकर एक दिन पहले पशुपालक और अधिवक्ता भी पुलिस अधिकारियों से मिल चुके हैं।
बीते सोमवार को फैक्टरी से निकलने वाला जहरीला पानी पीने से एक के बाद एक करके 15 मुर्राह नस्ल की भैंसों की मौत हो गई थी। ये भैंस पंजाब के चरवाहे सराएद्दीन और उनके बहनोई की थी। दोनों 70 भैंसों का झुंड लेकर यमुना की ओर जा रहे थे। पशु पालकों ने दावा कि उन्हें महज 15 नहीं बल्कि 30 पशुओं का नुकसान हुआ है। उनकी जो भैंस मरी हैं वे गर्भवती थीं। इन पशुपालकों का दावा है कि इस घटना में उनको करीब 40 से 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उनकी एक एक भैंस की कीमत एक से दो लाख रुपये के बीच थी। अब किसान मुआवजे की मांग को लेकर इधर से उधर भटक रहे हैं।
सदर थाना प्रभारी तरसेम चंद ने बताया कि अवैध फैक्टरी चलाने वाले मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। युवक अवैध तरीके से फैक्टरी चला रहा था। अब तक उनके पास फैक्टरी चलाने से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं मिला है। अब जांच और रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।