फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The OPD of the district hospital will now be open from 8 am to 3 pm.

Karnal News: जिला अस्पताल की ओपीडी अब सुबह 8 से दोपहर 3 बजे तक

Fri, 17 Oct 2025 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Fri, 17 Oct 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
The OPD of the district hospital will now be open from 8 am to 3 pm.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



करनाल। मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच जिला नागरिक अस्पताल ने ओपीडी का समय बदल दिया है। वीरवार से ओपीडी सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक कर दी गई है। जबकि पहले यह सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक होती थी। साथ ही पंजीकरण का समय भी बढ़ा दिया गया है। अब मरीज ओपीडी के लिए दोपहर 2 बजे तक पंजीकरण करा सकेंगे।

जिला नागरिक अस्पताल के प्रभारी डॉ. दीपक गोयल ने बताया कि यह नया शेड्यूल 31 अप्रैल तक लागू रहेगा। उन्होंने कहा कि मौसम में अचानक बदलाव और बढ़ते मरीजों को देखते हुए यह बदलाव किया गया है ताकि मरीजों को बेहतर सुविधा मिल सके और ओपीडी में भीड़ कम हो।
विज्ञापन


वहीं, मेडिकल कॉलेज के एमएस डॉ. निवेश अग्रवाल ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में ओपीडी का समय पहले जैसा ही रहेगा, यानी सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक। वहां किसी प्रकार का समय परिवर्तन नहीं किया गया है
विज्ञापन
विज्ञापन


नए समय से मरीजों को सुबह जल्दी पहुंचने की जरूरत नहीं होगी और रजिस्ट्रेशन का अतिरिक्त समय उन्हें सुविधा देगा। अस्पताल प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे समय का ध्यान रखते हुए अस्पताल आएं ताकि सुविधा का लाभ सभी मरीज उठा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed