फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The only son murdered his parents for property

Karnal News: जायदाद के लिए इकलौते बेटे ने की थी माता-पिता की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
The only son murdered his parents for property
- दोस्त की कार में दोनों के शवों को रखकर नहर में फेंका, मां का मिल चुका शव, पिता की तलाश जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। कमालपुर रोड़ान गांव में होलिका दहन की रात को हुई वारदात में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। यहां सिर्फ महिला की ही नहीं बल्कि उसके पति की भी हत्या की गई थी। इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने का आरोपी कोई और नहीं बल्कि मृतक दंपती का इकलौता बेटा ही निकला है। यह वारदात आरोपी ने संपत्ति के विवाद में अंजाम दिया है।
दोनों की हत्या करने के बाद आरोपी ने शवों को दोस्त की कार में रखकर नहर में फेंक दिए थे। इसमें महिला बाला का शव तो मिल चुका है, लेकिन उसके पति महिंद्र के शव की तलाश की जा रही है। ये खुलासा तब हुआ, जब शक के आधार पर पुलिस ने बेटे हिम्मत को गिरफ्तार कर पूछताछ की। हत्यारोपी बेटे को पुलिस बुधवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 15 मार्च को महिंद्र के भाई जरनैल सिंह ने शिकायत दी थी कि उसका भाई महिंद्र और भाभी बाला देवी घर पर नहीं हैं। उनके घर के बाहर ताला लगा है। उनकी हर जगह तलाश कर ली है, लेकिन पता नहीं चला है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घर के दरवाजे को खोलकर देखा तो अंदर खून बिखरा था। पुलिस ने जांच शुरू कर आस पास के सीसीटीवी खंगाले। जिसमें एक कार नजर आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने कार के बारे में जानकारी हासिल की और दंपती की तलाश शुरू की। अगले दिन सूचना मिली कि पानीपत में पुलिस को होली के दिन नहर में एक महिला का शव मिला था। जिसकी पहचान नहीं हो पाई है। इसके बाद इंद्री थाना पुलिस परिजनों को लेकर पानीपत पहुंची और उस महिला की शिनाख्त कराई तो वह बाला देवी ही निकली। जिसके शरीर पर तेजधार हथियार के गहरे घाव थे। इसके बाद पुलिस ने बेटे को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार मृतक दंपती के बेटे ने स्वीकार किया है कि उसने ही 13-14 मार्च की रात को अपने पिता महिंद्र व माता बाला देवी की हत्या की फिर टीकरी गांव के दोस्त की कार मांग कर ले गया था, जिसमें दोनों के शवों को रखकर नहर में फेंक दिया था। आरोपी बेटा एक प्राइवेट स्कूल में बस चालक है। उसकी एक बहन भी है, जिसकी शादी हो चुकी है।
वारदात में कितने आरोपी शामिल नहीं किया खुलासा
हिम्मत कई सालों से पिता से दूर ही रहता था। जब भी वह घर आता था तो खर्चा मांगता था, इसको लेकर दोनों के बीच झगड़ा होता था। आरोपी ने सालभर पहले प्रेम विवाह किया था, इस पर भी उसके माता-पिता नाराज थे, घर में अनबन भी रहती थी। इस कारण घर में विवाद होता रहता था, इसी कारण आरोपी बेटा अपनी पत्नी को लेकर सात महीने से उंचाना गांव में किराए के मकान में रह रहा था। बताते हैं कि महिंद्र ने इकलौता बेटा होने के बावजूद उसे संपत्ति से बेदखल करने की चेतावनी भी दे रखी थी, बेटे को बेदखल करने के लिए न्यायालय में वाद भी दायर कर रखा था। इसके बाद बेटे को लगने लगा था कि उसके माता-पिता की जमीन व संपत्ति अब उसे नहीं मिल पाएगी।
पुलिस का मानना है कि शायद इसी वजह से उसने अपने माता-पिता को रास्ते से हटाने की साजिश रची होगी। अब सवाल ये भी उठता है कि दो लोगों की हत्या एक व्यक्ति कैसे कर सकता है, हत्या कर भी दे तो दोनों के शवों को अकेले उठाकर नहर में कैसे फेंक सकता है? इस वारदात में बेटे के साथ-साथ कुछ अन्य लोग शामिल हो सकते हैं। इसकी जांच की जा रही है लेकिन अभी इसका खुलासा पुलिस ने नहीं किया है। फिलहाल पुलिस ने बेटे की ही गिरफ्तारी बताई है, लेकिन इस वारदात में कुछ अन्य लोगों के शामिल होने की आशंका प्रबल है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही आगामी जानकारी दी जाएगी।
मां ने देख ली वारदात तो उसे भी मार डाला
पुलिस के अनुसार आरोपी बेटे ने होलिका दहन के दिन जब पिता को मौत के घाट उतार दिया तो यह वारदात मां बाला ने देख ली। इसके बाद उसने अपनी मां से कहा कि वह इस बारे में किसी को न बताए, लेकिन मां जोर-जोर से रोने लगी तो वारदात का खुलासा न हो। इसलिए उसे भी मार डाला।



कमालपुर रोड़ान में दंपती के लापता होने के मामले में खुलासा हो चुका है। बेटे ने ही अपने पिता और माता की हत्या कर दोनों के शवों को नहर में फेंक दिया था। फिलहाल महिला का शव नहर से मिला है। व्यक्ति महिंद्र के शव की तलाश नहर में की जा रही है।
- गंगाराम पुनिया, एसपी करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed