फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The online quickly dispose of complaints officer

ऑनलाइन दर्ज शिकायतें जल्द निपटाएं अधिकारी

Fri, 31 Jan 2014 01:03 AM IST
करनाल
करनाल Updated Fri, 31 Jan 2014 01:03 AM IST
विज्ञापन
डीसी ने रिहायशी इलाकों में लगे मोबाइल टावरों की रिपोर्ट थानेसर, पिहोवा
विज्ञापन
और शाहाबाद के एसडीएम से मांगी है। डीसी ने तीनों एसडीएम को निर्देश दिए कि वे अपने इलाकों के रिहायशी क्षेत्रों में लगे टावरों की जांच करें और यदि वे टावर रिहायशी क्षेत्रों में लगे हैं तो इनकी रिपोर्ट डीसी आफिस में भेजें, ताकि कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा सके। वीरवार को डीसी लघु सचिवालय में हर समाधान और सांझी पहल कार्यक्रम के तहत विभिन्न विभागों के अधिकारियों से जवाब तलब कर रहे थे।

इस दौरान उन्होंने निर्देश भी दिए, वहीं डीसी ने जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता देवी को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नलवी में अनुशासन संबंधी विषय पर निर्देश देते हुए कहा कि वे स्वयं गांव के स्कूल में जाकर व्यवस्था का जायजा लें और यदि किसी प्रकार की खामी पाई जाती है तो कार्रवाई करके उन्हें रिपोर्ट करें।

 डीसी ने तमाम विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में जिन विभागों के तहत विकास कार्य मुख्यमंत्री घोषणा के तहत चल रहे हैं, उन्हें तत्काल पूरा करें और जो कार्य अभी शुरू नहीं हुए, उन्हें शुरू कराकर रिपोर्ट डीसी आफिस में भेजें, ताकि इस संदर्भ में सरकार का अवगत कराया जा सके।

डीसी ने एक्सईएन मार्केटिंग बोर्ड से सभी खंडों में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी मांगी, वहीं इस्माईलाबाद में सड़क की मुरम्मत, फड़ बनाने, बिजली की लाइनें ठीक कराने संबंधी विषय पर पूछे जाने पर एक्सईएन मार्केटिंग बोर्ड ने बताया कि इस्माईलाबाद मंडी में सड़क और फड़ इत्यादि ठीक कर दिए गए हैं।


कार्यकारी अभियंता पीडब्लूडी बीएंडआर ने सीएम की घोषणा के तहत चल रहे विकास कार्यों के बारे में बताया कि पिहोवा, शाहाबाद और लाडवा क्षेत्र में सीएम की घोषणा के तहत चल रहे विकास कार्य निर्धारित समय सीमा के तहत पूरे कर लिए जाएंगे। बैठक में उपायुक्त ने सिविल सर्जन डॉ. शिव कुमार से पिहोवा में सीएचसी से सामान्य अस्पताल बनाए जाने संबंधित विषय पर कहा कि जिस स्थान पर अस्पताल बनाया जाना है, वह फिजिकल नहीं है। इस संदर्भ में रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। उन्होंने एक्सईएन बिजली बोर्ड को किरमिच में बिजली व्यवस्था संबंधी विषय पर निर्देश दिए कि वे स्वयं जाकर गांववासियों की बिजली से जुड़ी समस्या का निदान करें।

शिकायतों के समाधान के दृष्टिगत उपायुक्त ने सभी तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को निर्देश दिए कि यदि निशानदेही से संबंधित किसी भी प्रकार की दरखास्त उनके पास आती है तो वे समय सीमा के तहत संबंधित लोगों को निशानदेही कराएं। उपायुक्त ने नगराधीश को निर्देश दिए कि जिले में जिस भी विभाग का कोई जर्जर भवन है, उसकी एक सूची तैयार करें और उपायुक्त कार्यालय में सूचित करें।

इस अवसर पर थानेसर के एसडीएम राजेश कुमार, पिहोवा के एसडीएम एचसी भाटिया, शाहाबाद के एसडीएम राजीव मेहता, डीएसपी निर्मल सिंह, कार्यकारी अभियंता आरेके तेवतिया, राजेंद्र मोर, एसके नैन, डीआईपीआरओ धर्मवीर सिंह सहित जिले के सभी आला अधिकारी उपस्थित रहे।


निर्मल भारत अभियान के तहत शौचालय बनवाएं : एडीसी
अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. यश गर्ग ने सभी बीडीपीओज़ को कहा कि निर्मल भारत अभियान के तहत शौचालयों का निर्माण कराएं और इस बारे में ग्रामसचिवों की मीटिंग करें और उसकी रिपोर्ट उनके कार्यालय में भिजवाना सुनिश्चित करें। सांझी पहल खुले दरबार में पहुंचे पिपली की रहने वाली गुरमीत कौर ने बुढ़ापा पेंशन बनवाने की अपील की। उपायुक्त ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि इस प्रार्थी की पूरी जांच पड़ताल करके बुढ़ापा पेंशन का लाभ दिया जाए। बगथला के रहने वाले रघुबीर ने गांव में बंद पड़े नाले व पाइप खुलवाने की मांग रखी। इस पर उपायुक्त ने थानेसर के एसडीएम को कहा कि इसकी जांच करें और उसकी रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय में दें। लाडवा के रहने वाले संजीव ने अधूरी गली पूरी करने की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed