{"_id":"63cd9f8fa86b435a2a255254","slug":"the-old-grain-market-echoed-with-the-cheers-of-khatu-naresh-karnal-news-knl1340274107-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: 45. खाटू नरेश के जयकारों से गूंजी पुरानी अनाज मंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: 45. खाटू नरेश के जयकारों से गूंजी पुरानी अनाज मंडी
विज्ञापन
करनाल। बोल खाटू नरेश की जय, हारे के सहारे की जय, तीन बाणधारी के जयघोष से पुरानी अनाज मंडी गूंज उठी। इसके बाद ‘हमारा कौन हरेगा, तुम न सुनोगे तो कौन सुनेगा’ भजन सुनकर भक्त झूम उठे।
मौका था गोकर्ण गऊ सेवा और श्री श्याम कुंज परिवार की ओर से श्री श्याम कुटिया के शुभारंभ का। रविवार दोपहर को भागवत रत्न महामंडलेश्वर स्वामी विकास दास महाराज ने श्री श्याम कुटिया का शुभारंभ किया। इस अवसर पर हरीदत्त रामायणी परिवार के सदस्यों ने सुंदर कांड का पाठ किया। वहीं शाम को श्री खाटू श्याम संकीर्तन का आयोजन किया गया।
संकीर्तन में बाबा की महिमा का गुणगान करते हुए आशीष ने संकट हमारा कौन हरेगा, तुम न सुनोगे तो कौन सुनेगा भजन गाया। अंजली अमृता शर्मा ने मैने मोहन को बुलाया है वो आता होगा भजन गाकर बाबा का गुणगान किया। प्रियंका मालरा ने दे दे दो हजार का नोट मैंने खाटू जाना है भजन गाकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। सोनू तिलकधारी ने लेने आजा खाटू वाले रिंगस के मोड पे भजन गाया। रविवार शाम को पंडित विनोद शास्त्री ने श्रद्धालु विनय सिंगला, अभिषेक, दिनेश गौकर्ण, नीरज सिंगला, जितेंद्र सिंगला, रजत शर्मा, विशाल कल्याण, आनंद मित्तल, चंदन, विशाल, सोम पांचाल, राजीव जेटली, अक्षम कांबोज, अजय मदान, संजीव, दीपक पांचाल, ललित, ध्रुव गर्ग, अक्षत सिंगला, शिवम और प्रीतक से पूजा करवा जोत प्रचंड करवा संकीर्तन का शुभारंभ करवाया। शुभम और दीपक शर्मा ने कोलकाता के फूलोें से बाबा का सुंदर शृंगार किया। श्रद्धालु दिनेश गौकर्ण ने बताया कि हर एकादशी के अवसर पर कुटिया में श्री खाटू श्याम के कीर्तन का आयोजन किया जाएगा आर बेसहारा गोवंश की सेवा की जाएगी। संकीर्तन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया।