फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The number of sports nurseries may increase, applications can be made soon.

Karnal News: खेल नर्सरियों की बढ़ सकती है संख्या, जल्द कर सकते हैं आवेदन

Mon, 19 Jan 2026 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 19 Jan 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
The number of sports nurseries may increase, applications can be made soon.
करनाल। जिले में अब नई खेल नर्सरियां खुलने की उम्मीद है। खेल विभाग की ओर से अब फरवरी में खेल नर्सरियों के आवेदन के लिए पोर्टल खोला जाएगा। इस पर आने वाले आवेदनों की समीक्षा के बाद नई खेल नर्सरियां शुरू की जाएंगी। कर्ण नगरी को भी कई नर्सरियों के मिलने की उम्मीद है। फिलहाल जिले में करीब 53 खेल नर्सरियां हैं। इनमें 500 के करीब खिलाड़ी अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन

सरकारी खेल नर्सरी के लिए खेल विभाग के कार्यालय में आकर कोच को आवेदन करना पड़ेगा और दिखाना होगा कि कम से कम 20 से 25 खिलाड़ी पहले से ही अभ्यास कर रहे हैं। उनके पास खुद का मैदान होना चाहिए। विभाग की ओर से एक टीम निरीक्षण के लिए आएगी। निरीक्षण के बाद विभाग की ओर से कोच की नियुक्ति की जाती है। किसी भी संस्थान के लिए नर्सरी स्थापित करने के लिए आवेदन करने की तिथि जल्द जारी कर दी जाएगी, ताकि इच्छुक संस्थानों को संबंधित जिला खेल और युवा मामलों के अधिकारी के पास आवेदन जमा करना होगा।
विज्ञापन


8 से 19 वर्ष के खिलाड़ी कर सकते हैं अभ्यास
खेल नर्सरी सरकारी स्कूल, निजी स्कूल, निजी शिक्षण संस्थान और ग्राम पंचायतें स्थापित कर सकती हैं। इसमें 8 से 19 वर्ष के खिलाड़ी अभ्यास कर सकते हैं। खिलाड़ियों को हर महीने खुराक भत्ता दिया जाता है। आठ से 14 वर्ष तक के खिलाड़ियों को 1500 रुपये प्रतिमाह और 15 से 19 वर्ष तक के खिलाड़ियों को 2000 रुपये प्रतिमाह दिया जाता है। खेल नर्सरी में प्रशिक्षकों के लिए 25000 रुपये प्रति माह तक का मानदेय होता है। इन खेल नर्सरियों में 28 विभिन्न खेल शामिल होते हैं जैसे कुश्ती, कबड्डी, एथलेटिक्स, हॉकी, बॉक्सिंग, फुटबॉल आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल नर्सरियों के लिए अगले माह पोर्टल खुलेगा। इस पर आवेदन करने होंगे। इसकी जानकारी लोगाें को दी जा रही है। उम्मीद है कि अबकी बार जिले को कई खेल नर्सरियां मिल सकती हैं। -राजबीर रंगा, जिला खेल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed