Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The new year will begin amid dense fog and cold wave, with rain also likely.

Karnal News: घने कोहरे और शीतलहर के बीच होगा नए साल का आगाज, बारिश की भी संभावना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
The new year will begin amid dense fog and cold wave, with rain also likely.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। घने कोहरे और शीतलहर के बीच नए साल का आगाज होगा। मौसम विभाग ने तीन जनवरी तक का यलो अलर्ट जारी किया है। बारिश की भी संभावना है। साल के पहले दिन बिजली चमकने के साथ बारिश हो सकती है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पिछले दो दिन से घना कोहरा छाने के साथ ही ठंड बढ़ रही है। मंगलवार सुबह भी कोहरा छाने के साथ ही ठंड रही। दोपहर तक बादल छाए रहे। दोपहर में धूप निकलने से ठंड से हल्की राहत मिली। शाम होते ही घने कोहरे की चादर फिर छा गई, जिससे आवाजाही में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम 2 जनवरी तक परिवर्तनशील रह सकता है। 31 दिसंबर से एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 31 दिसंबर की रात से 1 जनवरी के दौरान राज्य के ज्यादातर स्थानों पर बादल छाए रह सकते हैं। कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना है। दिन के तापमान में हल्की गिरावट व रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। नमी बढ़ने से ज्यादातर क्षेत्रों में पर अलसुबह कोहरा भी रहने की संभावना है। 2 से 5 जनवरी के दौरान उत्तर व उत्तर पश्चिमी शीत हवा चलने से विशेषकर रात्रि तापमान में फिर से गिरावट संभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संभावित माैसम

31 दिसंबर : यलो अलर्ट है, आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और एक या दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

01 जनवरी : यलो अलर्ट है, सुबह कोहरा छाया रहेगा और बाद में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

02 जनवरी : यलो अलर्ट है, सुबह कोहरा छाया रहेगा और बाद में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed