{"_id":"613e66aa8ebc3e01e45bbc9b","slug":"the-morning-showers-soaked-the-clouds-camped-throughout-the-day-karnal-news-knl829988162","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह फुहारों ने भिगोया, दिनभर बादलों का डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह फुहारों ने भिगोया, दिनभर बादलों का डेरा
विज्ञापन
रविवार को बारिश के बीच गुजरते वाहन चालक। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। आगामी दो दिन हल्की बारिश की संभावना है। रविवार की सुबह तेज बारिश की फुहारों ने शहरवासियों को भिगोया। जिससे मौसम ठंडा हो गया। वहीं दिनभर आसमान पर काले बादलों का डेरा रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आगामी दो दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। इसमें बिखराव के साथ हल्की बारिश हो सकती है। वहीं आने वाले दिनों में मौसम की चाल सुस्त पड़ सकती है।
एनडीआरआई की कृषि विज्ञान केंद्र की क्षेत्रीय कृषि मौसम इकाई के वैज्ञानिकों ने बताया कि अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार सोमवार व मंगलवार को भी आसमान पर बादल छाए रहने की संभावना है। इसमें बिखराव के साथ यानी कहीं-कहीं हल्की और कुछ देर की बारिश तो कहीं मौसम शुष्क रहेगा। यह बारिश थोड़े-थोड़े क्षेत्र में हो सकती है। ऐसा भी हो सकता है कि एक ही शहर के एक मोहल्ले में बारिश हो और दूसरा मोहल्ला शुष्क बना रहे। बारिश का समय भी कम रह सकता है। लेकिन दोनों दिनों में कुछ इसी तरह की मौसम की संभावना बनी रहेगी। इसके बाद मानसून की चाल सुस्त पड़ सकती है।