{"_id":"687181ecbc594594ac064ceb","slug":"the-mla-inspected-the-shed-under-construction-karnal-news-c-18-knl1008-689177-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: विधायक ने किया निर्माणाधीन शेड का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: विधायक ने किया निर्माणाधीन शेड का निरीक्षण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने रेलवे अंडरपास पर निर्माणाधीन शेड का औचक निरीक्षण किया और शेड के निर्माण कार्य को बारीकी से जांचा। उन्होंने शेड निर्माण को लेकर पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देश दिए।
रेलवे अंडरपास पास पर शेड लगवाने का कार्य तेजी से चल रहा है ताकि लोगों को बारिश से आवागमन में परेशानी न हो। शेड निर्माण को लेकर शुक्रवार को लोगों ने हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण के समक्ष समस्या रखी। स्पीकर ने लोगों की समस्या को देखते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाया और शेड निर्माण कार्य की जानकारी हासिल की। उन्होंने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेड निर्माण कार्य में किसी प्रकार की कमी नहीं आनी चाहिए और अगर शेड को आगे बढ़ाना पड़े तो बढ़ाया जाए। मौके पर एसडीएम राजेश सोनी, नगरपालिका चेयरमैन हैप्पी लक गुप्ता, नपा सचिव रवि प्रकाश शर्मा, नगरपालिका के पार्षद मौजूद रहे।