फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The MLA gave the workers the target of making 100 members

Karnal News: विधायक ने कार्यकर्ताओं को 100 सदस्य बनाने का दिया लक्ष्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
The MLA gave the workers the target of making 100 members
तरावड़ी। नीलोखेड़ी के विधायक भगवानदास कबीरपंथी की अध्यक्षता में बुधवार को तरावड़ी अनाज मंडी स्थित भाजपा कार्यालय में बैठक हुई। बैठक में भाजपा के सदस्यता अभियान को तेज करने की रणनीति बनाई गई। इस दौरान विधायक ने सभी कार्यकर्ताओं से 100-100 सदस्य अवश्य बनाने के लिए कहा।
विज्ञापन

विधायक ने कार्यकर्ताओं को बताया कि मोबाइल नंबर पर मिस कॉल करने पर एक लिंक मिस कॉल करने वाले के मोबाइल पर आएगा। उस लिंक को क्लिक करने पर सदस्यता अभियान से जुड़ने वाले व्यक्ति को अपना विवरण दिए गए प्रोफार्मा में भरना होगा। एक रेफरल कोड उसमें डालकर उसे सबमिट करने पर भाजपा का सदस्य बन जाएगा और उसका पहचान पत्र भी ऑनलाइन बन जाएगा। सदस्यता अभियान 2024 को सफल बनाने के लिए राज्य स्तर पर जिला स्तर पर ब्लॉक स्तर पर मंडल स्तर पर लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसको सभी कार्यकर्ता मिलकर प्राप्त करें। इस दौरान उन्होंने चल रहे सदस्यता अभियान की पूरी जानकारी ली तथा हलका में 50 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिस पर इस समय जोरों से काम चल रहा है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष जय भगवान सीकरी एवं राजबीर शर्मा ने अभियान की जानकारी दी। इस मौके पर राज्य कार्यकारिणी सदस्य राकेश गर्ग, रणजीत भारद्वाज, तरावड़ी मंडल के अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, राजीव नारंग, पूर्व पार्षद आत्म प्रकाश, तरजीत सिंह व शक्ति केंद्र प्रमुख रामकुमार गुप्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed