{"_id":"61410c708ebc3e79d351b991","slug":"the-miscreants-looted-3-10-lakh-from-the-battery-businessman-karnal-news-knl83230470","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने बैटरी कारोबारी से 3.10 लाख लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने बैटरी कारोबारी से 3.10 लाख लूटे
विज्ञापन
करनाल। बुटाना थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े दो बाइक सवार बदमाशों ने एक कार सवार को रोक कर चालक को नीचे उतारा और कनपटी पर तमंचा रख 3.10 लाख रुपये लूट लिए। फिलहाल रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
नोलीखेड़ी की महात्मा गांधी कालोनी निवासी लखविंद्र कुमार पुरानी बैटरियों को खरीदने का काम करता है। लखविंद्र ने बताया कि वह मंगलवार को अपनी बोलेरो कार से लबकरी क्षेत्र की ओर जा रहा था। सिकरी से गुमटो रोड पर दोपहर बाद 1.45 बजे उसकी गाड़ी पीछे दो बाइक सवार लग गए, जो उसे पीछे से गालियां दे रहे थे। उसने सोचा कि शायद उनकी बाइक से गाड़ी की साइड लग गई होगी, उसने कार रोकी तो एक युवक ने उतर कर ड्राइवर वाली खिड़की खोल दी और उसकी कनपटी पर तमंचा रख कर उसे नीचे उतार लिया।
उसके बाद बदमाशों ने उनकी दोनों जेबों में से 3 लाख 10 हजार रुपये लूट लिए। उसके दोनों मोबाइल फोन भी खेतों में खडे़ गन्ने में फेंक दिए। बाद में उसे भी खेत में धक्का देकर उसकी कार की चाबी लेकर भाग गए। दोनों लड़के अपने मुंह पर परना बांधे हुए थे। राहगीर का फोन लेकर उसने पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन किया। बाद में उसने गन्ने में जाकर तलाश किया तो उसके फोन मिल गए। विवेचना अधिकारी सुखबीर सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।