{"_id":"62c89ade36c3a803266f6d14","slug":"the-miscreants-had-gone-from-up-to-punjab-with-the-intention-of-killing-the-youth-karnal-news-knl1140464139","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या के इरादे से यूपी से पंजाब गए थे बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की हत्या के इरादे से यूपी से पंजाब गए थे बदमाश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुंजपुरा (करनाल)। उत्तर प्रदेश के दो बदमाश मोहाली से गाड़ी चुराने के बाद पंजाब में हत्या करने के इरादे से गए थे। यह खुलासा कुंजपुरा थाना पुलिस की ओर से बदमाशों से की गई पूछताछ में हुआ है। थाना प्रभारी विनोद कुमार के अनुसार इनसे मिली जानकारी के आधार पर पंजाब पुलिस ने इनके दोस्त पंजाब निवासी जस्सी को भी देसी तमंचे व दो कारतूस सहित काबू कर लिया है।
मोहाली से बोलेरो गाड़ी चोरी कर भागे बदमाश उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह थाना अंतर्गत तताहेड़ी गांव निवासी जुबेर व थाना नकुड़ अंतर्गत गांव घाटमपुर निवासी सचिन बृहस्पतिवार सुबह बड़ागांव के समीप पुलिस ने नाकाबंदी कर दबोचे थे। ये बदमाश उत्तर प्रदेश की ओर भागने की कोशिश में थे।
पता चला है कि कुछ दिन पूर्व पंजाब में जस्सी का एक व्यक्ति के साथ झगड़ा हुआ था। जिस कारण वह उसके प्रति रंजिश रखने लगा। उसकी हत्या करने के उद्देश्य से जस्सी इन हथियारों को उत्तर प्रदेश से खरीद कर ले गया था। अवैध हथियारों सहित पकड़े गए इन बदमाशों को पुलिस ने अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड लिया है।
विज्ञापन
बदमाशों ने खुलासा किया कि पंजाब निवासी जस्सी से इंस्टाग्राम पर उनकी दोस्ती हुई थी। कुछ दिन पूर्व जस्सी उनसे मिलने उत्तर प्रदेश आया था। उसने बताया कि एक व्यक्ति के साथ उसका झगड़ा हो गया था। वह उस व्यक्ति की हत्या करना चाहता है। इसी दौरान उन्होंने हत्या की योजना बनाई। एक हथियार सप्लायर से 5500 रुपये में तमंचा व दो कारतूस भी जस्सी को दिलवाए थे। तय प्लान को अंजाम देने के लिए बैग में हथियार भरकर तीन जुलाई को वे मोहाली पहुंच गए। वहां पहुंचने पर जस्सी ने उन्हें बताया कि जिसकी हत्या की जानी थी उस व्यक्ति के साथ उसका समझौता हो गया है। हत्या करने का प्लान बदलने पर उन्होंने मोहाली से यह गाड़ी चुरा ली। उन्हें यह आभास नहीं था कि गाड़ी में जीपीएस लगा हुआ है।
50 हजार रुपये में बेची जानी थी गाड़ी
पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि उन्होंने सहारनपुर जिले के कस्बा गंगोह में बोलेरो पिकअप गाड़ी को बेचने का सौदा तय किया था। कस्बे में जावेद कबाड़ी का बड़ा कारोबार है। जिसे 50 हजार रुपये में गाड़ी बेची जानी थी। गाड़ी का फोटो भी जावेद कबाड़ी के पास भेज दिया था। रिमांड के दौरान इन्होंने खुलासा किया कि जस्सी का जिस व्यक्ति से झगड़ा हुआ था, उसने पैर पकड़ कर जस्सी से माफी मांग ली थी। इसके बाद जस्सी ने उसकी हत्या का प्लान निरस्त कर दिया।
इंद्री की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमाद्री कौशिक ने बताया कि गिरफ्तार किए गए बदमाश जुबेर के खिलाफ सहारनपुर के थाना गंगोह में हत्या के प्रयास तथा सचिन के खिलाफ लूट की वारदात को अंजाम देने के आरोप में गाजियाबाद में मामला दर्ज है। जिनमें वे जमानत पर हैं।