फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The matter of taking money in the name of getting a job in the hospital heated up

Karnal News: अस्पताल में नौकरी लगवाने के नाम पर रुपये लेने का मामला गरमाया

Sat, 23 Aug 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 23 Aug 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
The matter of taking money in the name of getting a job in the hospital heated up
अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में नौकरी लगवाने के नाम पर थमाए गए नकली दस्तावेज दिखाते हुए ​शिका
अंबाला। कैंट के नागरिक अस्पताल में नौकरी लगवाने के नाम पर कर्मचारियों पर ही रुपये लेने व फर्जी दस्तावेज थमाने का मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। पहले एक मामले में अस्पताल प्रबंधन जांच कर रहा है। अब दो लड़के व एक लड़की सामने आए है।
विज्ञापन

हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड हरियाणा से जुड़ा नियुक्ति पत्र भी दिया है जो उन्हें देकर रुपये लिए गए है। हालांकि यह जांच का विषय है। दीपक, कुनाल व खुशी ने इस संबंध में अंबाला कैंट पीएमओ डॉ. पूजा पेंटल को एक लिखित में शिकायत भी दी है। पीएमओ डॉ. पूजा पेंटल ने कहा कि वह सोमवार को इस मामले की जांच के लिए कमेटी गठित करेंगी।
विज्ञापन

कोई आरोपी पाया जाता है तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। शुक्रवार को दी शिकायत में खुशी ने कैंट के नागरिक अस्पताल में दो माह नौकरी करने के बाद वेतन न मिलने की बात कही है। ऐसे में देखना है कि आखिर अस्पताल के जिस तीन कर्मचारियों पर आरोप लग रहे हैं वो जांच के दौरान क्या खुलासा करते हैं, जबकि इनेलो नेता ओंकार सिंह ने भी इस मामले को प्रमुखता से उठाते हुए जांच करवाने की बात कही है। कहा कि जो भी इसमें संलिप्त पाया जाता है तो उस पर कार्रवाई अमल में लाई जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed