फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The market was closed and a protest march was taken out

Karnal News: बाजार बंद करके निकाला रोष मार्च

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
The market was closed and a protest march was taken out
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

निसिंग। पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में शनिवार को रोष मार्च निकाला गया। क्षेत्र वासी कुलदीप राणा गोंदर, जनक पोपली, मंदिर कमेटी प्रधान लाला रोशन लाल गोयल, जयप्रकाश शर्मा, पार्षद लब्बू जांगड़ा के नेतृत्व में श्री सनातन धर्म शिव मंदिर में एकत्रित होकर मेन बाजार में रोष मार्च निकाला और दुकानें बंद रखीं। लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।
इससे पूर्व भारी पुलिस बल के साथ शहर के मेन बाजार में फ्लैग मार्च निकाला। सांभली रोड व बदनारा रोड पर नाका लगाकर बड़े वाहनों को दूसरे रास्तों से निकाला। थाना प्रभारी हर्षित गोयल ने सनातन धर्म शिव मंदिर में पहुंचकर लोगों से रोष मार्च के दौरान शांति बनाए रखने की मांग की। इस अवसर पर विनोद राणा गोंदर, गौरव, राजू शर्मा और उपप्रधान गणेश गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन




आतंकी घटना से देश स्तब्ध : गोगी

असंध। सालवन रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वाले नागरिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए सभा का आयोजन किया गया। पूर्व विधायक शमशेर सिंह गोगी ने जान गंवाने वालों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। पूर्व विधायक शमशेर सिंह गोगी ने कहा कि यह ऐसी घटना है जिससे पूरा देश स्तब्ध है। पूर्व चेयरमैन सुरजीत राणा ने कहा कि सरकार को आतंकियों के सभी ठिकानों को नष्ट कर देना चाहिए। इस अवसर पर जितेंद्र चोपड़ा, सोनिया बोहत, मनीष सिंगला, जतिन बिंदल, दिलबाग सिंह लाड़ी, राजेश भुक्कल, आलमजीत सिंह, लाभ सिंह लालैन, कैप्टन तारा चंद, ऋषिपाल आर्य दुपेड़ी, सिराजुद्दीन और एम्मी ढिल्लों मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




कैंडल मार्च निकाल दी श्रद्धांजलि

करनाल। जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से कैंडल मार्च निकालकर पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। पूर्व विधायक शमशेर सिंह गोगी ने आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा कि यह घटना दिल को झकझोर देने वाली है। देश में आक्रोश है। दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए। जब तक आतंक का सफाया नहीं हो जाता तक तक पीड़ित परिवारों को न्याय नहीं मिलेगा। इस अवसर पर नवजोत कश्यप, राकेश कांबोज, पूर्व मंत्री भीम मैहता, सुनील पंवार, ललित बुटाना, इंद्रजीत सिंह गोराया और मनोज वधवा मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed