{"_id":"671c1f23663c439d79040754","slug":"the-market-is-lit-up-with-indigenous-lights-and-strings-karnal-news-c-18-knl1008-507042-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: स्वदेशी लाइटों व लड़ियों से बाजार जगमग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: स्वदेशी लाइटों व लड़ियों से बाजार जगमग
Sat, 26 Oct 2024 04:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 26 Oct 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। बाजार में दीपावली के पर्व पर सजावट के सामानों की भरमार है। हाथ की दस्तकारी की सुंदर-सुंदर आकर्षक लड़ियां व स्वदेशी लाइट भी कम कीमत में उपलब्ध हैं। शहर में इस बार भी सेवा भारती संस्था की ओर से मुख्य जगहों पर स्टॉल लगाकर बिना लाभ न नुकसान पर लड़ियां बेची गई।
कर्ण बाजार सुभाष मार्केट में पानी से जलने वाले दिये व पानी में तैरने वाले दीये भी लोगों को बेहद पसंद आ रहे है। इन दीयो की कीमत 40 से 100 रुपए तक की है। कंडील 200 से लेकर 450 रुपये तक में बिक रहे है। वहीं गुजराती, राजस्थानी व पंजाबी बंदनवार भी ग्राहकों की पसंद बने हुए है।
विभिन्न राज्यों से स्वदेशी हस्त शिल्पकारी का सामान आने से देश कारोबार व हस्त शिल्पकारों को अपना हुनर विकसित करने का मौका मिल रहा है। बाजार में आने वाला हर ग्राहक सबसे पहले देशी सामान की ही मांग करता है। बाजार में आकर्षक डिजाइनों व रंगो की लाइटों वाली लड़ियां भी इस बार 30 से लेकर 450 व 500 रुपये में खूब बिक रही है।
विज्ञापन
दुकानदार निपुन आहूजा ने बताया कि इस बार बाजार में सजावट के सामान का अच्छा कारोबार है। विभिन्न राज्यों गुजरात, राजस्थान व पंजाब से आए हुए हाथ की दस्तकारी के सामान ग्राहकों को खूब पसंद आ रहे है। लटकन लड्डियां, फूल 30 से 230 तक उपलब्ध है। इसके अलावा फेदरलाइट, आकर्षक बंदनवार व कंडीले भी उपलब्ध है।
दुकानदार सुनील का कहना है कि आकर्षक सजावट की लड्डियों का जोड़ा मात्र 40 से लेकर 200 रुपये तक के भी उपलब्ध है। सजावटी मोमबत्तियां, फ्लोटिंग व पानी के दीयों के साथ-साथ, कंडीले व बंदनवार 200 से 500 रुपये तक के उपलब्ध है। इस बार अहमदाबाद का सामान काफी संख्या में आया हुआ है। ग्राहकों को वहां की दस्तकारी खूब लुभा रही है।
बाजार में दीपावली की खरीदारी करने आए राजीव का कहना है कि इस बार मार्केट में चाइनीज की बजाय स्वदेशी वस्तुएं ज्यादा है। इस देखकर काफी अच्छा लगा कि हमारे देश की दस्तकारी लोगों को काफी पसंद आ रही है। इससे पहले देखने में आता था कि बाजार में चाइनीज सामान की भरमार ज्यादा रहती थी।
करनाल के हकीकत नगर से खरीदारी के लिए आए सराजुदीन का कहना है कि बाजार में आकर्षक रंगों व विभिन्न किस्मों की लडियां उपलब्ध है। हाथ की दस्तकारी के सजावट के सामान लोगों को काफी लुभा रहे है। लोगों को चाहिए कि वह विदेशी वस्तुओं को छोड़कर स्वदेशी वस्तुओं की ही ज्यादा से ज्यादा खरीदारी करें।
मार्केट में दीपावली पर सजावट के सामान खरीदने आई महिला संगीता का कहना है कि अच्छे सामान की बाजार में खूब बिक रहा है। इस बार सजावट के सामान में कंडील, बंदनवार, पट्टियों, लड़ी व स्वदेशी लाइटों की काफी मांग है। ग्राहकों को भी चाहिए की ज्यादा स्वदेशी सामान की ही खरीदारी करें ताकि देश के हस्त शिल्पकारों का रोजगार बना रहे।