फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The locks hang as soon as the evening falls, they do not keep the light

शाम होते ही लटक जाते हैं ताले, रोशनी न रखवाले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
The locks hang as soon as the evening falls, they do not keep the light
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। यूं तो जिले में एटीएम की संख्या करीब 326 है, जिसमें 230 एटीएम वहां हैं, जहां बैंक शाखाएं भी हैं, लेकिन 96 एटीएम ऐसे स्थानों पर हैं, जहां बैंक शाखाएं नहीं हैं। खास बात यह है कि जिले भर में बैंक शाखाओं ने सिर्फ 120 एटीएम पर ही सुरक्षा गार्ड तैनात किए हैं। इनमें अधिकांश एटीएम ऐसे हैं जो बैंक शाखाओं के साथ स्थापित हैं, जो बैंक शाखाओं के साथ एटीएम की भी सुरक्षा करते हैं।
सोमवार की मध्यरात्रि 12 बजे से करीब 1:30 बजे तक करनाल शहर की विभिन्न एटीएम कक्षों का सर्वे किया गया तो सिर्फ छह एटीएम पर ही गार्ड तैनात मिले। अधिकांश एटीएम पर ताले लटके मिले। जहां सुरक्षा गार्ड तो दूर पर्याप्त रोशनी की भी व्यवस्था नहीं दिखी। इन एटीएम में औसतन हर रोज 32.60 करोड़ रुपये सुबह भरे जाते हैं। निकासी के बाद शेष धनराशि रातभर भगवान भरोसे रहती है।
विज्ञापन

ये एटीएम रातभर खुलते हैं
कुंजपुरा रोड स्थित केनरा बैंक, एचडीएफसी, आईसीआईसी, कोटक महेंद्रा बैंक, एसबीआई का ई-कॉर्नर ओल्ड जीटी रोड, सेक्टर 7 में केनरा बैंक व आंबेडकर चौक स्थित यूनियन बैंक के एटीएम रातभर खुलते हैं, यदि किसी को रात्रि के दौरान धन निकालने की आवश्यकता पड़ती है तो वो यहां से अपनी जरूरत पूरी कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

12:15 बजे
पीएनबी एटीएम स्थल- मुगल कैनाल कॉर्नर, हॉस्पिटल रोड
- यहां किसी भी तरह की सुरक्षा नहीं थी। एटीएम कक्ष का शटर बंद था। इस मार्ग पर रात्रि में भी आवाजाही रहती है।
12:20 बजे
डीसीबी एटीएम, मॉल रोड
न तो रात्रि के दौरान कोई सुरक्षा है न पर्याप्त रोशनी है। एटीएम कक्ष का ताला बंद था। इस रोड पर रात को आवाजाही कम रहती है।
12:30 बजे
जे एंड के एटीएम, ओल्ड जीटी रोड
- एटीएम का ताला बंद था, ऑनरोड है, लेकिन सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं है।
12:35 बजे
एसबीआई ई-कॉर्नर, दुर्गा मंदिर के पास
ई-कॉर्नर तो खुला था, कुछ ही दूरी पर सड़क पर गार्ड भी बैठा था, यहां रात्रि सेवा सुचारु है
12:40 बजे
पीएनबी एटीएम, दुर्गा मंदिर के पास ओल्ड जीटी रोड
-एटीएम कक्ष में ताला लटका है, किसी तरह की सुरक्षा व्यवस्था नहीं है, रोशनी की व्यवस्था है।
12:45 बजे
पंजाब एंड सिंध बैंक एटीएम, पेट्रोल पंप के पास कपड़ा मार्केट
-एटीएम कक्ष का ताला बंद था, यहां भी किसी तरह की सुरक्षा नजर नहीं आई।
12:50 बजे
करूर वैश्य बैंक एटीएम, विक्टोरिया भवन के सामने
एटीएम कक्ष में ताला लटका था, किसी तरह की सुरक्षा व्यवस्था नजर नहीं आई।
01:05 बजे
केनरा बैंक एटीएम, ओल्ड सब्जी मंडी रोड
किसी तरह की सुरक्षा दिखाई नहीं दी, एटीएम कक्ष का शटर बंद किया था।
01:15 बजे
एचडीएफसी बैंक एटीएम, सनातन धर्म मंदिर के सामने कुंजपुरा रोड
-एटीएम कक्ष का रास्ता बंद था, रास्ते में एक बोर्ड लगाकर उस पर एटीएम टेंपररी ऑउट ऑफ सर्विस लिखा था, सुरक्षा नहीं दिखी।
01:25 बजे
केनरा बैंक एटीएम, सुविधा मॉल के पास, कुंजपुरा रोड
-एटीएम में सुरक्षा गार्ड संजीव कुमार तैनात मिला, बताया कि यह एटीएम रातभर खुला रहता है
01:30 बजे
-कोटक महेंद्रा बैंक एटीएम, विशाल मेगा मार्ट के पास, कुंजपुरा रोड
-यहां गार्ड तैनात था, बाहर सड़क पर ही बैठा था, बताया कि एटीएम चौबीस घंटे खुलता है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed