{"_id":"58655c7f4f1c1b255eeebdeb","slug":"the-legislator-the-depot-holder-had-eaten-my-ration-of-two-years-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक जी, डिपो होल्डर खा गया मेरा दो साल का राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक जी, डिपो होल्डर खा गया मेरा दो साल का राशन
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
Updated Fri, 30 Dec 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
The legislator, the depot holder had eaten my ration of two years, Karnal
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्केट कमेटी के कार्यालय में लगे विधायक के खुले दरबार में ग्रामीणों ने खुलकर अपनी शिकायतें रखी। इस दौरान निगदू निवासी राजेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि डिपो होल्डर उसका दो साल का राशन खा गए। इतना सुनते ही विधायक ने डिपो धारकों को बुलाया। बाद में उनको रिकार्ड लाने के लिए तलब किया। बता दें कि राजेंद्र कुमार ने 22 दिसंबर को निगदू मार्केट कमेटी में खुले दरबार के दौरान भी यही शिकायत की थी, विधायक ने मामले के निपटाने के निर्देश दिये थे, लेकिन कोई समाधान नहीं हो सका।
हलके के विधायक व भाजपा के जिलाध्यक्ष भगवान दास कबीर पंथी ने ग्रामीणों को अपने वायदे के अनुसार वीरवार को निगदू मार्केट कमेटी कार्यालय के परिसर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के लिए खुला दरबार लगाया।
खुले दरबार में अपनी ग्रामीणों ने निम्न प्रकार की समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा। जिन पर विधायक भगवान दास कबीर पंथी ने आए अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं का जल्द से जल्द निपटान करने के आदेश दिए। खुले दरबार में ग्रामीणों के बैठने केे लिए उचित प्रबंध न होने पर हल्के के विधायक ने निगदू ग्राम पंचायत को कुर्सी का प्रबंध करने को कहा।
विज्ञापन
तहसील में दलाल होने के आरोप
खुले दरबार में ग्रामीणों ने कहा कि निगदू मार्केट कमेटी के कार्यालय में खुले दरबार के दौरान उपतहसील में नायब तहसीलदार का आरसी व दलाल नहीं दिखाई देते विधायक के जाने के बाद आरसी व दलाल उपतहसील में आ जाते हैं। इस मौके पर निगदू नायब तहसीलदार राजेंद्र रोहिला, बीडीपीओ विकास कुमार, मार्केट कमेटी के सचिव बलवान सिंह, सरपंच राजपाल, निगदू सरपंच के प्रतिनिधि विष्णु राणा,सतपाल नम्बरदार, बिजली बोर्ड के जेई कश्मीरी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी डॉ. राजीव कुमार, महेंद्र राणा, रायसन, रोहताश गुप्ता, एएसआई सुरेंद्र कुमार व नरेश कुमार मौजूद थे।
विधायक ने की घोषणा
1. जांबा गांव में बनेगा 3 लाख में सामुदायिक केंद्र।
2. माजरा-रोड़ान में शमसान घाट में बरामदे व शैड के लिए 4 लाख।
3. गांव बीड़-बड़ालवा में गली का निर्माण कार्य ढाई लाख से शुरू।
4. गांव रायसन में बनेगा 4 लाख से अंबेडकर भवन।
5. मोहड़ी जागीर में 2 लाख से बनेगा वाल्मिकी भवन।
6. गांव कोयर में राजकीय स्कूल में 16 हजार से बनेगा शौचालय।