फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The killing of cows organically fierce people

गायों की मौत से भड़के लोगों का बवाल

Wed, 16 Apr 2014 12:40 AM IST
करनाल
करनाल Updated Wed, 16 Apr 2014 12:40 AM IST
विज्ञापन
जीटी रोड स्थित नई अनाज मंडी के समीप गायों से भरी महिंद्रा पिकअप पलटने
विज्ञापन
से दो गायों की मौत पर गोसेवकों का गुस्सा भड़क उठा।

उन्होंने जीटी रोड पर जमकर बवाल काटा और छह घंटे में तीन बार नेशनल हाईवे पर जाम लगाया। इस दौरान लोगों ने पुलिस पर गोतस्करी में शामिल होने और पशु तस्करों से रिश्वत लेकर छोड़ने के संगीन आरोप लगाए। इस स्थिति में पुलिस सिर्फ जांच का आश्वासन देते हुए लोगों को समझाती रही।

जीटी रोड से निकलने वाले सैकड़ों लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। जाम से नई अनाज मंडी से वाहनों की कतारें निर्मल कुटिया चौक और दूसरी तरफ घरौंडा तक पहुंच गई। जाम नई अनाज मंडी की साइड लगाया गया था। ट्रैफिक अधिक होने के कारण दूसरी साइड के वाहनों को भी रास्ता नहीं मिला और दोनों ही साइड जाम लगा रहा।
गोरक्षा दल हरियाणा के सदस्य विजय लिलारिया ने बताया कि उनके पास मंगलवार अलसुबह तीन बजे फोन पर सूचना मिली कि असंध एरिया से एक महिंद्रा पिकअप के अंदर गायों को ले जाया जा रहा है।

 गोरक्षा की टीम में शामिल कृष्ण, सुभाष जिंदल, मोनू, विशाल जिंदल, ज्ञानो बहादुर, राजू बहादुर ने असंध से इस गाड़ी का पीछा किया तो उन्होंने गोसेवकों पर पथराव करना शुरू कर दिया। पुलिस कंट्रोल 100 नंबर पर वीटी की उसके बाद यह सालवन से होते हुए घोघड़ीपुर से बजीदा फाटक की ओर होते हुए यह यूपी ले जा रहे थे। यह बहुत तेजी से पिकअप गाड़ी को चला रहे थे, जिसका संतुलन बिगड़ने से यह नई अनाज मंडी के सामने पलट गई और गो तस्कर मौके से फरार हो गए। इसकी सूचना सेक्टर-4 इंचार्ज हुकम सिंह को दी। उन्होंने सुबह साढ़े पांच बजे मौके पर आकर पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया। उसके अंदर से चार गाय थी, जिनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई और एक घायल हो गई।

जाम लगाकर पुलिस पर जड़े आरोप
जीटी रोड पर गाय मरी होने की सूचना पाकर आमजन भी सुबह छह बजे मौके पर पहुंच गए और जाम लगा दिया। आधा घंटे लगे जाम में वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उचित कार्रवाई आश्वासन पर आमजन ने जाम खोल दिया। आठ बजे फिर लोग इकट्ठा हो गए और जाम लगा दिया।

 विरोध जता रहे अनिल, नीरज लोधी, हिमांशु, मनु कश्यप, अशोक ने बताया कि मेरठ रोड पर पुलिस कर्मचारी एक-एक हजार रुपये लेकर पशुओं से भरी गाड़ी को छोड़ देते हैं। पुलिस सख्ती बरते तो पशु तस्करी नहीं हो सकती। इन आरोपों का सामना कर रहे डीएसपी रमेश गुलिया ने यूपी के रास्ते चेकिंग बढ़ाने सहित पशु तस्करों पर ठोस कार्रवाई करने के आश्वासन के बाद साढ़े दस बजे जाम खोला।

 इस दौरान एक गाय सड़क पर पड़ी तड़पती रही। साढ़े दस बजे के बाद पहुंचने वाले नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर कृष्ण गर्ग, व्यापारी कृष्ण लाल तनेजा, अशोक भंडारी, प्रो. वीरेंद्र सिंह चौहान सहित कई लोगों ने 11 बजकर 35 मिनट पर जीटी रोड जाम लगा दिया। इन्होंने भी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। डीएसपी रमेश गुलिया मौके पर पहुंचे और गाड़ी मालिक पर कड़ी कार्रवाई करते हुए आगे से चेकिंग बढ़ाने के आश्वासन के बाद 12 बजकर 06 मिनट पर जाम खोल दिया।

पत्थर रख गाड़ी निकालने का बनाया जुगाड़
जीटी रोड पर फ्लाईओवर का अधूरा काम पड़ा है। जाम लगने पर लोगों ने दूसरे रास्ते से वापस गाड़ी लेकर अन्य रास्ते से जाने का प्लान बनाया। इस स्थिति में एक साइड से दूसरी साइड में गाड़ी ले जाने में चालकों ने पत्थर रखकर रास्ते बनाए। बहुत सी गाड़ी नीचे से पत्थरों पर रगड़ा लगाते हुए निकली तो कई वाहन भिड़े भी। गर्मी में लोग पसीने से तरबतर रहे और जाम में फंसे लोग भी विरोध जता रहे लोगों से जाम खोलने की गुहार लगाते रहे। जाम खुलने के बाद भी एक-एक घंटे बाद पुलिस ने ट्रैफिक कंट्रोल करवाकर वाहनों की आवाजाही सुचारु रूप से चलवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed