{"_id":"57698d1c4f1c1b5964b481f2","slug":"the-judge-criticized-the-gunman-and-the-driver-for-the-doctor-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"जज के गनमैन और ड्राइवर ने डॉक्टर को लताड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जज के गनमैन और ड्राइवर ने डॉक्टर को लताड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
Updated Wed, 22 Jun 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
आपबीती सुनाता अस्पताल का गार्ड
- फोटो : Amar Ujala
एक जज की पत्नी को दौरा पड़ने पर घर पर ही इलाज करवाने को लेकर सरकारी अस्पताल के एक डॉक्टर खूब दबाव बनाया। इमरजेंसी छोड़ने से डॉक्टर ने मना किया तो जज के गनमैन और ड्राइवर ने डॉक्टर के साथ बहस की और अस्पताल के सिक्योरिटी गार्ड से उलझ गए। जज का मामला होने के कारण प्रशासन ने हस्तक्षेप करना पड़ा और प्रशासन ने इतना दबाव बना दिया कि डॉक्टर ने शिकायत करने से भी इंकार कर दिया। फिलहाल महिला को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
अस्पताल में तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने बताया कि उनकी ड्यूटी ट्रामा सेंटर के गेट पर थी। एक बत्ती लगी कार ट्रामा सेंटर के रैप पर चढ़ा दी। तेजी के साथ डॉक्टर के पास गए। डॉक्टर इस दौरान इमरजेंसी में था। खुद को जज का गनमैन और ड्राइवर बताते हुए डॉक्टर को साथ ले जाने को कहा। डॉक्टर ने इमरजेंसी छोड़ने से मना किया और इनमें बहस छिड़ गई। बीच बचाव कराने आए सिक्योरिटी गार्ड से यह उलझ गए। काफी गहमागहमी होने के बाद वह महिला को अस्पताल में ही लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
