{"_id":"61ae7a8ba56f7f5e68628221","slug":"the-joke-was-expensive-the-air-filled-the-genitals-due-to-the-compressor-the-death-of-a-friend-karnal-news-knl919355148","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजाक पड़ा महंगा: दोस्त ने कंप्रेशर से युवक के गुप्तांग में भरी हवा, पेट फूलकर हुआ बेसुध, मौत, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजाक पड़ा महंगा: दोस्त ने कंप्रेशर से युवक के गुप्तांग में भरी हवा, पेट फूलकर हुआ बेसुध, मौत, केस दर्ज
Tue, 07 Dec 2021 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 02:33 AM IST
सार
युवक कपड़ों व शरीर पर लगी धूल मिट्टी को कंप्रेशर की हवा से साफ कर रहा था, तभी मजाक में दोस्त ने युवक के गुप्तांग में कंप्रेशर लगा दिया। जिससे उसके गुप्तांग में हवा भरने से उसका पेट फूल गया।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हरियाणा के करनाल में काछवा में एक राइस मिल में काम करते समय एक साथी ने मजाक में अपने दोस्त के गुप्तांग में हवा भर दी। जिससे युवक की मौत हो गई। परिजनों ने उस मृतक युवक के दोस्त के खिलाफ शिकायत दे दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में मृतक के चचेरे भाई ने बताया कि उसके चाचा के 22 वर्षीय लड़के ने आईटीआई करनाल में डीजल मैकेनिक कोर्स के लिए दाखिला लिया था। उसकी छुट्टियां चल रही थी तो वह अपने दोस्त अनुज के साथ एक राइस मिल में रात की शिफ्ट में मजदूरी करने लगा।
4 दिसंबर की रात को वह ड्यूटी पर था तो ड्यूटी करने के बाद वह कपड़ों व शरीर पर लगी धूल मिट्टी को कंप्रेशर की हवा से साफ कर रहे थे। तभी मजाक में अनुज ने अपने दोस्त के गुप्तांग में कंप्रेशर लगा दिया। जिससे उसके गुप्तांग में हवा भरने लगी। जिससे उसका पेट भी अचानक बहुत ज्यादा फूल गया और वह जमीन पर गिर गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें ः किसान आंदोलन: संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक खत्म, प्रेस कांफ्रेंस में हो सकता है अहम एलान
अनुज अपने दोस्त को प्राइवेट क्लीनिक में लेकर आया। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। वहां से युवक को पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया गया। युवक ने पूरी घटना घर वालों को बताई। इस पर उसके चाचा घटना की जानकारी लेने के लिए राइस मिल पहुंचे और वहां लगे सीसीटीवी में चेक किया गया तो पूरी घटना स्पष्ट हो गई। उधर, पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।