फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The issue was raised twice in the Assembly, yet Karnal did not get a heart doctor.

Karnal News: दो बार विधानसभा में उठा मुद्दा, फिर भी करनाल को नहीं मिला दिल का डॉक्टर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
The issue was raised twice in the Assembly, yet Karnal did not get a heart doctor.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। जिले में हृदय रोग विशेषज्ञ कार्डियोलॉजिस्ट की नियुक्ति का मुद्दा दो बार विधानसभा में उठने के बावजूद अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। दिसंबर माह के सत्र और हाल ही में बजट सत्र के दौरान विधायक ने यह मामला प्रमुखता से उठाया था लेकिन इसके बाद भी प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई।

शहर में नागरिक अस्पताल और मेडिकल कॉलेज जैसी बड़ी स्वास्थ्य सुविधाएं मौजूद हैं, फिर भी दिल के मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टर के अभाव में अन्य जिलों में रेफर किया जा रहा है। रोजाना कई मरीजों को अंबाला, पानीपत, रोहतक या चंडीगढ़ भेजा जाता है। आपातकालीन स्थिति में यह देरी जानलेवा साबित हो सकती है।
विज्ञापन


जब मेडिकल कॉलेज स्थापित हो चुका है और आधुनिक उपकरण भी उपलब्ध हैं, तो कार्डियोलॉजिस्ट की नियुक्ति में देरी समझ से परे है। कई बार स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखे गए, जनप्रतिनिधियों ने भी आश्वासन दिए लेकिन मामला फाइलों से आगे नहीं बढ़ पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर न होने के कारण मरीजों को तत्काल रेफर करना मजबूरी बन जाता है। इससे मरीजों और उनके परिजनों को आर्थिक व मानसिक परेशानी झेलनी पड़ती है।

विधानसभा में मुद्दा उठने के बाद उम्मीद जगी थी कि जल्द नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होगी लेकिन पद सृजित होने की स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। अधिकारी स्तर पर जवाब यही मिलता है कि मामला उच्च स्तर पर विचाराधीन है।

----

- जिले में हृदय रोग विशेषज्ञ मौजूद नहीं है। इसके लिए शासन को पत्र लिखा जा चुका है। जल्द तैनाती होने की संभावना है। - डॉ. पूनम चौधरी, सिविल सर्जन

- मेडिकल कॉलेज में हृदय रोग विशेषज्ञ की तैनाती के लिए मांग पत्र चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान निदेशालय को लिखा है। - डॉ. एमके गर्ग, निदेशक, कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज

- मामला विधानसभा में मजबूती से रखा गया, इसके लिए स्वास्थ्य मंत्री ने आश्वासन भी दिया है। उम्मीद है शीघ्र लिखित में आदेश आएंगे। - जगमोहन आनंद, विधायक करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed