{"_id":"6966b00f9f0e57722302184e","slug":"the-indri-bridge-over-the-canal-has-no-railings-increasing-the-risk-of-accidents-karnal-news-c-18-knl1018-822890-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: नहर पर बने इंद्री के पुल पर रेलिंग नहीं, हादसों का बढ़ा खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: नहर पर बने इंद्री के पुल पर रेलिंग नहीं, हादसों का बढ़ा खतरा
Wed, 14 Jan 2026 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Wed, 14 Jan 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
इंद्री। पश्चिमी यमुना नहर पर बने इंद्री के पुल के दोनों किनारों पर रेलिंग या ग्रिल न होने से यहां हर समय बड़ा हादसा होने का खतरा मंडरा रहा है, लेकिन सिंचाई विभाग आंख मूंदे बैठा है। स्थानीय लोग कई बार शिकायत कर चुके हैं। इसके बावजूद सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए।
नहर के किनारों पर न रेलिंग है और न ही कोई चेतावनी के संकेत। ऐसे में तेज रफ्तार वाहन, बच्चे और बुजुर्ग कभी भी नहर में गिर सकते हैं। धुंध के मौसम में यह पुल और भी खतरनाक हो जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि अब तक यहां 10 से 12 हादसे हो चुके हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी हर बार खानापूर्ति कर मामला दबा देते हैं। नहर किनारे सब्जी की रेहड़ी लगाने वाले एक दुकानदार की रेहड़ी भी नहर में गिर चुकी है, गनीमत रही कि उसकी जान बच गई। स्थानीय निवासियों अमित, रजत, कपिल, मनीष और वीरेंद्र ने कहा कि पुल के दोनों ओर ग्रिल लगाने की मांग कई बार की, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
- रविवार रात को रेलिंग न होने से हुआ था हादसा
रविवार रात को धुंध के कारण इंद्री क्षेत्र के गांव धूमसी में तालाब के किनारे रेलिंग न होने से एक कार सीधे तालाब में जा गिरी। हादसे में गढ़ीसाधान निवासी कार चालक अनिल की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि जिला प्रशासन और सिंचाई विभाग की लापरवाही लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। अगर जल्द ही नहर किनारे रेलिंग नहीं लगाई गई तो फिर कोई बड़ा हादसा हो सकता है।