फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The highly sensitive military area has been burgled before, with thieves even entering officers' quarters.

Karnal News: अति संवेदनशील सैन्य क्षेत्र मेंं पहले भी हो चुकी सेंधमारी, अफसरोंं के क्वार्टरों तक पहुंचे थे चोर

Wed, 07 Jan 2026 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 07 Jan 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
The highly sensitive military area has been burgled before, with thieves even entering officers' quarters.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। पाकिस्तान को गोपनीय सूचनाएं पहुंचाने वाला आरोपी काबू होने के बाद कैंट के अति संवेदनशील सैन्य क्षेत्र एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सुर्खियों में है। इस घटना से पहले भी कई बार सैन्य अफसरों के क्वार्टरों तक में सेंधमारी हो चुकी है। यहां तक कि 19 अक्तूबर को लेफ्टिनेंट कर्नल के सरकारी आवास मेंं लाखों रुपये की चोरी के बाद शातिर चोर ने आग तक लगा दी थी।
इस मामले की गुत्थी अभी तक अनसुलझी हुई है। अंबाला कैंट थाना पुलिस उस मामले मेंं भी आरोपी चोरी की तलाश में जुटी हुई है, जो सैन्य क्षेत्र के लिए बेहद चिंताजनक है। हालांकि इन वारदातों के बाद सेना व एयरफोर्स पुलिस अलर्ट पर है। इस बीच नए जासूस के मामले ने फिर सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए है।
विज्ञापन

-----------

सैन्य क्षेत्र में यह हो चुकी चोरी की वारदात


- दिवाली के कार्यक्रम में गए लेफ्टिनेंट कर्नल के सरकारी आवास से 19 अक्तूबर 2025 को 10 लाख का सोना चुराने के बाद चोर ने आग लगा दी थी। चोरों ने हार्डिंग लेन में लेफ्टिनेंट कर्नल के सरकारी आवास को निशाना बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


- 9 अक्तूबर को सेना के कॉन-वे पार्क स्थित दो क्वार्टरों में चोरों ने सेंध लगा दी थी। चोरों ने श्रीनगर में तैनात हवलदार व अंबाला में तैनात नायब सूबेदार के क्वार्टर को निशाना बनाया था। दोनों जगह से ढाई लाख रुपये के आभूषण व आठ हजार रुपये की नकदी ले गए। अंबाला कैंट थाना पुलिस ने पीड़िता सुनीता पटेल व नायब सूबेदार कुलवीर सिंह की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इस मामले में आरोपी काबू हो चुका है।

- 20 जून को चोरों ने सैन्य क्षेत्र के आरएस एन्क्लेव में एक साथ मेजर, लेफ्टिनेंट कर्नल सहित पांच सेना अफसरों के क्वार्टरों में सेंध लगाई थी। जबकि इस जगह पर मुख्य गेट पर 24 घंटे जवानों का पहरा रहता है। यहां तक कि दीवारों पर कंटीली तारें सहित सीसीटीवी से नजर रखी जाती है। इस मामले में आरोपी को काबू किया जा चुका है।
----
- 25 हजार रुपये का इनाम रखने के बाद काबू हुआ था चोर
सैन्य क्षेत्र में 20 जून को चोरों ने सैन्य क्षेत्र के आरएस एन्क्लेव में एक साथ मेजर, लेफ्टिनेंट कर्नल सहित पांच सेना अफसरों के क्वार्टर में सेंध लगा दी थी। लगातार हो रही चोरी की वारदात के बाद पुलिस ने सीसीटीवी मेंं कैद आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम रख दिया था। आखिर में आरोपी जम्मू के राजौरी निवासी राजेश को यूपी मेरठ के काबू किया था।

-----

सैन्य क्षेत्र में चोरी की सभी वारदातें सुलझा ली गई है। लेफ्टिनेंट कर्नल के सरकारी आवास में चोरी के बाद आग लगाने के मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
सुरेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, अंबाला कैंट
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed