फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The heat will increase during the day, and the nights will remain cold.

Karnal News: दिन में बढ़ने लगेगी गर्मी, रातें रहेंगी ठंडी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
The heat will increase during the day, and the nights will remain cold.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। मौसम अब धीरे-धीरे सर्दी से गर्मी की ओर बढ़ने लगा है। अब दिन में गर्मी बढ़ने और रात को इसी तरह ठंड बरकार रहने की संभावनाएं बनने लगी हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी जबकि रात का तापमान फिलहाल सामान्य बना रहेगा।
अगले एक सप्ताह में जिले का अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर पड़ने के बाद अब आसमान साफ रहेगा और दिन में तेज धूप खिलने से तापमान में इजाफा होगा। सुबह और रात के समय हल्की ठंड बनी रहेगी, लेकिन दोपहर के समय गर्मी का एहसास बढ़ने लगेगा।
विज्ञापन

सुबह-शाम रहेगी हल्की ठंड, दोपहर में गर्मी का असर

सुबह के समय हल्की ठंड के साथ ओस गिरने की संभावना बनी रहेगी। दोपहर में धूप तेज होगी। इससे तापमान बढ़ेगा। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल कोहरे या बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहेगा। हालांकि मौसम में यह बदलाव किसानों के लिए भी अनुकूल माना जा रहा है। साफ मौसम और बढ़ता तापमान सरसों, गेहूं और सब्जियों की फसलों के लिए फायदेमंद रहेगा। खेतों में कटाई और सिंचाई जैसे कार्यों में किसी तरह की मौसम बाधा की आशंका नहीं है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. मदन खीचड़ का कहना है कि अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क और साफ बना रहेगा। दिन के तापमान में बढ़ोतरी से जहां लोगों को सर्दी से राहत मिलेगी, वहीं रात की हल्की ठंड अभी कुछ दिन और बनी रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन



आगामी एक सप्ताह का पूर्वानुमान-

दिनांक न्यूनतम तापमान- अधिकतम तापमान- मौसम
08-फरवरी
8.0
22.0
बादल छाए रह सकते हैं।

09-फरवरी
10.0
23.0
बादल छाए रह सकते हैं।

10-फरवरी
8.0
24.0
बादल छाए रह सकते हैं।

11-फरवरी
10.0
25.0
मौसम साफ रहने की उम्मीद है।
12-फरवरी
9.0
25.0
बादल छाए रह सकते हैं।

13-फरवरी
8.0
25.0
बादल छाए रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed