{"_id":"61c8d507f5477e26a35e7646","slug":"the-hassle-of-paper-electricity-bill-is-over-now-e-bill-karnal-news-knl940655149","type":"story","status":"publish","title_hn":"कागजी बिजली बिल का झंझट खत्म, अब ई-बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कागजी बिजली बिल का झंझट खत्म, अब ई-बिल
विज्ञापन
The hassle of paper electricity bill is over, now e-bill
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से पायलट परियोजना के तहत शहर के सिटी सब डिवीजन सब अर्बन क्षेत्र में पेपरलैस बिजली बिल भेजने पर काम शुरू कर दिया है। उपभोक्ताओं के पास बिजली बिल एसएमएस या ई-मेल के माध्यम से भेजे जाएंगे। निगम की ओर से इस क्षेत्र के उपभोक्ताओं को केवाईसी (नॉअ यूअर कंज्यूमर) अपडेट करवाने के लिए कहा गया है। इसके अंतर्गत उपभोक्ता को अपना मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी व आधार नंबर विद्युत निगम के सेक्टर 12 स्थित कार्यालय में अपडेट करवाना होगा ताकि उन्हें सीधे तौर पर बिजली बिल की प्राप्ति हो सके।
इसके अलावा उपभोक्ता केवाईसी अपडेट करवाने के लिए निगम के वाट्सएप नंबर 93547-61639 पर अपना बिजली एकाउंट नंबर, नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी व आधार नंबर भेज सकते हैं। तीसरे विकल्प में विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन माध्यम से अपने वैध फोन नंबर सहित पूरा विवरण दर्ज कर सकते हैं। जिन उपभोक्ताओं ने केवाईसी अपडेट करवा लिया है वे निगम के फोन नंबर 70870-19636 पर मिस कॉल करके ई-बिल प्राप्त कर सकते हैं।
सिटी सब डिवीजन सब अर्बन के तहत आईटीआई चौक से मॉडल टाउन, दयानंद कॉलोनी, सेक्टर 12 व 13, पुरानी सब्जी मंडी व अस्पताल चौक तक का क्षेत्र आता है। इसमें व्यावसायिक व घरेलू करीब 23 हजार बिजली उपभोक्ता हैं। करीब 18 हजार उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटर लग चुके हैं।
विज्ञापन
एक कमांड से डिफाल्टर उपभोक्ता का काट रहे कनेक्शन
ऐसे बिजली उपभोक्ता जिनका बिजली बिल लंबित है उन पर विभाग कड़ी कार्रवाई कर रहा है। दिसंबर में ही सिटी डिवीजन के अंतर्गत ऑनलाइन माध्यम से करीब आठ हजार बिजली कनेक्शन काटे जा चुके हैं। 31 दिसंबर तक यह अभियान जारी रहेगा। स्मार्ट मीटर लगे बिजली कनेक्शन पर निगम के मुख्यालय से लैपटॉप पर एक कमांड से ही बिजली आपूर्ति कट जाती है। निगम प्रबंधन का कहना है कि बिजली बिल के देनदार उपभोक्ता शीघ्रता से अदायगी करें अन्यथा ऑनलाइन तरीके से कनेक्शन काटने की कार्रवाई जारी रहेगी।
वर्जन
सिटी सब डिवीजन सब अर्बन क्षेत्र में अब कागजी बिल नहीं भेजे जाएंगे। पूरे राज्य में इस क्षेत्र में यह पहली पायलट परियोजना शुरू की है। यदि निगम के रिकॉर्ड में उपभोक्ता को मोबाइल फोन नंबर गलत होने का अंदेशा है या फोन नंबर बदल लिया है तो वह तुरंत अपना विवरण अपडेट करवाएं। मान्य फोन नंबर के माध्यम से बिजली बिल प्रेषित होगा।
- सोमवीर सिंह, कार्यकारी अभियंता, विद्युत निगम।