फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The green belt of the sectors will be free from encroachment, illegal roads will be closed.

Karnal News: सेक्टरों की ग्रीन बेल्ट होगी कब्जा मुक्त, बंद किए जाएंगे अवैध रास्तों

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
The green belt of the sectors will be free from encroachment, illegal roads will be closed.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। शहर में जीटी रोड से सटे विभिन्न सेक्टरों की ग्रीन बेल्ट में बढ़ते अतिक्रमण और अवैध रास्तों पर सख्ती होने जा रही है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने ग्रीन बेल्ट को कब्जा मुक्त करने और हरियाली बढ़ाने के लिए विशेष अभियान शुरू करने की तैयारी कर ली है। इस कार्रवाई के तहत सबसे पहले जीटी रोड से दाईं ओर सेक्टर-6 से 9 तक अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इन सेक्टरों की ग्रीन बेल्ट में बनाए गए अवैध रास्ते भी बंद किए जाएंगे।
कई सेक्टरों में ग्रीन बेल्ट और इसके पीछे से लगती कॉलोनियों के लोगों ने सुविधा के लिए अवैध रास्ते बना रखे हैं। इन रास्तों के कारण न केवल हरियाली को नुकसान हो रहा है, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। सेक्टरों में ग्रीन बेल्ट में दीवार तोड़कर रास्ते बनाए गए हैं। कई जगह तो चहारदीवारी को हटाकर निजी प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। कुछ स्थानों पर अतिक्रमण कर अस्थायी ढांचे तैयार किए गए हैं। इन सभी को बंद करने और मूल स्वरूप बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

एचएसवीपी की बागवानी विंग ने कब्जा हटाने के साथ-साथ ग्रीन बेल्ट में बड़े स्तर पर पौधरोपण और सौँदर्यीकरण की योजना तैयार की है। इनमें घास और सजावटी पौधे लगाए जाएंगे पौधरोपण कर हरित क्षेत्र विकसित किया जाएगा। इसके साथ ग्रीन बेल्ट की फेंसिंग और निगरानी भी बढ़ाई जाएगी। एचएसवीपी की ओर से इसकी नियमित रखरखाव के लिए टीम तैनात की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि शहर में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए ग्रीन बेल्ट का संरक्षण बेहद जरूरी है। दो चरणों में चलेगा अभियान पहले चरण में सेक्टर 6, 7, 8 और 9 में सर्वे कर अवैध रास्तों को चिन्हित किया जाएगा। इसके बाद संबंधित लोगों को नोटिस देकर कार्रवाई की जाएगी। दूसरे चरण में अन्य सेक्टरों का प्लान तैयार कर इसी प्रकार की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एचएसवीपी की बागवानी विंग के जेई विकास कुमार ने लोगों से अपील की है कि वे ग्रीन बेल्ट में अतिक्रमण न करें और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग दें। उन्होंने अपील के साथ लोगों को चेतावनी भी दी है कि अगर किसी ने ग्रीन बेल्ट पर अवैध रास्तों को बंद नहीं किया या अतिक्रमण नहीं हटाया तो एचएसवीपी की ओर से कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed