फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The girl called and called in the flat, then framed her by making a video

Karnal News: युवती ने फोन कर फ्लैट में बुलाया, फिर वीडियो बनाकर फंसाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 02:38 AM IST
विज्ञापन
The girl called and called in the flat, then framed her by making a video
एक युवती और दो युवकों के खिलाफ केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। युवती के बुलाने पर एक युवक कार से उसके फ्लैट पर चला गया, जहां दो युवकों ने उसकी वीडियो बना ली। इसके बाद आरोपियों ने मामले को रफा-दफा करने के लिए 30 लाख रुपये मांगे। आरोपियों ने पीड़ित से 50 हजार रुपये का चेक भी साइन करा लिया।
जींद के सफीदो निवासी युवक ने सेक्टर-4 पुलिस चौकी में शिकायत देकर बताया कि वह पानीपत स्थित एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। कंपनी के पास ही एक युवती रहती है। करीब एक महीने पहले उसका मैसेज उसके मोबाइल पर आया था। जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। करीब 15 दिन पहले वह मुझे कंपनी के बाहर मिलने आई।
विज्ञापन

सोमवार को युवती ने युवक को फोन कर करनाल बुलाया तो वह ज्योति के फ्लैट पर पहुंच गया। तभी दो युवक अंदर आ गए और मारपीट करने लगे। साथ ही उसकी वीडियो बना ली। फिर मामले को रफा-दफा करने के लिए 30 लाख रुपये मांगे। आरोपियों ने 50 हजार रुपये के चेक पर जबरदस्ती साइन करवा लिए। क्रेडिट कार्ड भी ले लिया। पुलिस ने एक युवती और दो युवकों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed