फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The gang rape victim laid down her life

सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने फंदा लगाकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 02:31 AM IST
विज्ञापन
The gang rape victim laid down her life
दो साल पहले सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हुई एक किशोरी ने शुक्रवार को फंदे पर लटककर जान दे दी। आरोप है कि आरोपियों के परिजनों की ओर से लगातार धमकी दी जा रही थी, लेकिन शिकायत के बावजूद पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे तंग आकर किशोरी आत्मघाती कदम के लिए मजबूर हो गई। किशोरी के परिजनों का कहना है कि यदि पुलिस मामले को पहले गंभीरता से लेती तो शायद किशोरी आत्महत्या नहीं करती।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार दो साल पहले करनाल की एक कालोनी में रहने वाली किशोरी से चार आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। शिकायत के बाद केस दर्ज कर पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया था। इसके बाद से आरोपियों के परिजन केस वापस लेने के लिए पीड़िता के परिजनों पर दबाव बनाते रहे और धमकी देते रहे।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार सामूहिक दुष्कर्म के बाद से किशोरी परेशान चल रही थी। वहीं आरोपियों के परिजनों की ओर से पिता को भी जान से मारने की धमकी दी गई थी। इस कारण नाबालिग के पिता ने वहां से घर छोड़कर कहीं और ले लिया। इसके बाद भी आरोपियों ने पीछा नहीं छोड़ा। खुद को बचाने के लिए पीड़िता के परिजनों ने कई जगह घर बदला। इस दौरान पुलिस से भी मदद मांगी, लेकिन सहायता नहीं मिल सकी। कुछ दिन पहले ही वह नीलोखेड़ी में आए थे। पिता के अनुसार शुक्रवार को वह हर रोज की तरह 10.30 बजे सोकर उठा और घर के अन्य कमरे को बिना देखे बाहर निकल गया। दोपहर करीब 1.45 बजे घर आया और नहाया। उसी समय उसके दोनों बेटे स्कूल से आ गए। जब उसने बेटों से कहा कि उनकी बहन स्कूल से नहीं आई तो बेटों ने कहा कि वह तो आज स्कूल गई ही नहीं। घर पर ही थी। जब उसने अपनी बेटी को घर में देखा तो बेटी फंदे पर लटकी मिली। सूचना पर नीलोखेड़ी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को भी बुलाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस मामले एसपी गंगाराम पूनिया का कहना है कि पूरे प्रकरण की गहनता से जांच कराई जाएगी, जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-एक नाबालिग द्वारा फंदा लगाकर जान देने की सूचना मिली थी। इस मामले में परिजनों से शिकायत मिली है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि सामूहिक दुष्कर्म के बाद से किशोरी परेशान चल रही थी। वहीं आरोपियों के परिजनों की ओर से धमकी भी दी गई थी। इस मामले की जांच की जा रही है।
-कृष्ण चंद, नीलोखेड़ी पुलिस चौकी प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed