{"_id":"69dfe58d4546354fd309493b","slug":"the-future-of-400-students-depends-on-a-total-of-six-teachers-karnal-news-c-246-1-sknl1020-154409-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: कुल छह शिक्षकों के भरोसे 400 विद्यार्थियों का भविष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: कुल छह शिक्षकों के भरोसे 400 विद्यार्थियों का भविष्य
Thu, 16 Apr 2026 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Thu, 16 Apr 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
जगाधरी। तेजली स्थित शहीद परमिंद्र सिंह राजकीय विद्यालय का दर्जा बढ़ा लेकिन यहां पर शिक्षा की गुणवत्ता व सुविधाएं कम हो गई। वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनने के बाद इसमें विद्यार्थियों की संख्या भी बढ़ी थी। करीब 12 गांवों के 500 से ज्यादा विद्यार्थी इसमें पढ़ते थे लेकिन शिक्षकों की कमी के कारण अब यह संख्या 400 से कम हो गई हैं। विद्यालय में कुल छह ही शिक्षक कार्यरत हैं।
नया सत्र शुरू के बाद विद्यायल के ऐसे हालात से बच्चाें के दाखिलों पर असर पड़ेगा। तेजली का यह विद्यालय वर्ष 2022 में अपग्रेड किया गया था। उस समय यहां 16 शिक्षक मौजूद थे। यहां विद्यार्थियों की संख्या 300 से बढ़कर 500 से ज्यादा हो गई। इसके बाद शिक्षकों के तबादले होने लगे, जिससे यहां पढ़ाई बाधित होने लगी। अब यहां कुल छह शिक्षक रह गए हैं। शिक्षकों की कमी के कारण यहां पर विद्यार्थियों की संख्या कम हो गई है। वहीं, विद्यालय के नए भवन के लिए 2.20 करोड़ रुपये की ग्रांट भी जारी की गई थी लेकिन लोस व विस आचार संहिता लगने के कारण यह लटक गई। इसके बाद दोबारा यह जारी नहीं की गई। वर्तमान स्थिति यह है कि इस विद्यालय में न कोई चपरासी है, न कोई चौकीदार है और दो बार स्कूल में चोरी हो चुकी है। प्राचार्य मोहम्मद सलीम मई में सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इसके अलावा इस विद्यालय में टीजीटी संस्कृत, टीजीटी हिंदी, टीजीटी अंग्रेजी, डीपीई, पीजीटी कम्प्यूटर, पीजीटी पोल सांइस, पीजीटी हिस्ट्री (इतिहास), कॉमर्स व साइंस के शिक्षकों की कमी है।
-- -- -- -- -