फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The fraudsters sold gold worth Rs 2230 at the price of gold.

Karnal News: ठगों ने सोने के भाव बेच दी 2230 रुपये की रांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
The fraudsters sold gold worth Rs 2230 at the price of gold.
नकली सोना मामले में पकड़ा मुख्य आरोपी सर्वपाल।
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। कुंजपुरा रोड के ओपीएस जूलरी हाउस के मालिक यतिन गोयल को बेचे नकली सोने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी सर्वपाल और उसके गिरोह के गुर्गे जो सोना सराफ को बेचते थे उसमें अंदर रांग भरी होती थी। मशीन से जांच में यह हरकत पकड़ में नहीं आती। बाद में सोने का बिस्कुट या सिल्ली काटने या पिघलाने पर ही धोखाधड़ी का पता लगा। ऊपरी हिस्से में सोना चढ़े बिस्कुल, सिल्ली और गहनों में अंदर भरी 70 ग्राम रांग की कीमत महज 2230 रुपये है। इसे ठगों ने सोने के 9.80 लाख रुपये के दाम में बेच दिया।
मुख्य आरोपी सर्वपाल से चार दिन के पुलिस रिमांड के दाैरान पूछताछ में यह खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही बेचे गए सोने के बदले में लिए 56 ग्राम असल सोना बरामद कर लिया है, साथ ही शेष करीब 10 ग्राम सोने के रुपये सराफ को वापस देने का भी दावा किया है। रिमांड के बाद अदालत के आदेशानुसार सोमवार को आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन


डीएसपी राजीव कुमार ने बताया कि कुंजपुरा रोड स्थित ओपीएस जूलरी हाउस के मालिक यतिन गोयल ने शिकायत दी थी कि कुछ व्यक्ति सोने के आभूषण के बदले वो पुराना सोना देकर जाते थे। बार-बार लेनदेन के बाद सराफ ने शक के आधार पर आरोपियों की ओर से दिए गए सोने की जांच की तो सोना कम रांग अधिक मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना शहर पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। इसके बाद सीआईए की टीम ने 8 अप्रैल को पश्चिमी दिल्ली नागलोई के अबचल नगर, निलोठी एक्सटेंशन और हाल जिला झज्जर बहादुरगढ़ के ओमेक्स सिटी, मेदांता निवासी खुशी अरोड़ा और उसके पिता सर्वपाल को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपी सर्वपाल को अदालत में पेश करके चार दिन का पुलिस रिमांड लिया था।

आरोपी पर 50 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज

आरोपी सर्वपाल सिंह लंबे समय से अपराध में शामिल रहा है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न राज्यों में 50 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या, लूट, चोरी, हत्या की कोशिश सहित अन्य धाराओं संबंधी अपराध के मामले हैं। आरोप है कि वारदात में दो बेटियां, एक बेटा, पुत्रवधू सहित अन्य लोग शामिल रहे हैं। अभी छह आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।

---

कई तरह की होती है रांग... किलो में बिकती
सोने के आभूषण बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाली ''''रांग'''' (जिसे ज्वेलरी की भाषा में टांका या कदम/सॉल्डर अलॉय कहा जाता है) का रेट इसकी शुद्धता और धातु के मिश्रण पर निर्भर करता है। सोने के टांके और मिश्र धातुओं के आधार पर इसके अलग-अलग रेट होते हैं। गोल्ड सॉल्डर अलॉय का दाना 27 हजार रुपये से लेकर 88,500 रुपये प्रति किलोग्राम का है। इस धोखाधड़ी में सबसे हल्के रांग का इस्तेमाल किया गया। 70 ग्राम सोने में 2,230 रुपये का रांग था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed