फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   "The fortune will shine for those who work hard."

Karnal News: ‘भाग्य उसी का चमकेगा जो कर्म करेगा’

Sun, 30 Nov 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 30 Nov 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
"The fortune will shine for those who work hard."
 जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव के दौरान डा. मंगलसेन ऑडीटोरियम में आयोजित सेमिनार में उप​स्थित 
करनाल। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कर्म करते हुए फल की इच्छा के बिना आगे बढ़ते रहना चाहिए। भाग्य उसी का चमकेगा जो कर्म करेगा। पवित्र मन व लोक कल्याण की भावना से किए कर्म का फल निश्चित रूप से मिलता है। 2014 से पहले गीता जयंती महोत्सव का स्वरूप केवल कुरुक्षेत्र तक सीमित था, लेकिन उसके बाद यह प्रादेशिक, फिर राष्ट्रीय और अब अंतरराष्ट्रीय स्तर का हो गया है। ऐसे में दुनिया में गीता के श्लोक गूंज रहे हैं।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री शनिवार को डॉ. मंगलसेन सभागार में जिला स्तरीय गीता जयंती समारोह में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे थे। केंद्रीय मंत्री ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। श्रीमद्भागवत गीता को नमन करने के बाद मंच से संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जीवन में श्लोकों का अध्ययन करना चाहिए। गीता के किसी भी श्लोक का एक वाक्य भी जीवन में उतार लेने से पूरी गीता का लाभ मिल सकता है, इस विचार के साथ जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। गीता ग्रंथ हमारे जीवन का सार है। विश्व में शांति लाने के लिए गीता श्री कृष्ण का संदेश है। शांति कायम करनी है तो दुनिया में गीता का संदेश पहुंचाना होगा। उन्होंने बताया कि सात दिसंबर को पश्चिम बंगाल में किए जाने वाले गीता श्लोकोच्चारण कार्यक्रम में पांच लाख बच्चे भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज भी शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed