{"_id":"61b11d8904ba660ebd41eb5b","slug":"the-fire-of-the-bird-pressure-program-the-colors-of-the-belight-talent-karnal-news-knl921535177","type":"story","status":"publish","title_hn":"08. चिड़ियां दा चंबा कार्यक्रम का हुआ आगाज, बिखरेंगे प्रतिभा के रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
08. चिड़ियां दा चंबा कार्यक्रम का हुआ आगाज, बिखरेंगे प्रतिभा के रंग
विज्ञापन
110: महिला कॉलेज बसताड़ा में आयोजित कार्यक्रम चिडि़याँ दा चंबा में मौजुद छात्राएं।
घरौंडा। बेटियों की प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से नए कार्यक्रम चिड़ियां दा चंबा का बुधवार को आगाज हो गया है। पहले दिन छात्राओं ने नृत्य और रैंप वाक करके प्रतिभा का जलवा बिखेरा। बसताड़ा के राजकीय महिला महाविद्यालय में हुए कार्यक्रम में करनाल की रेंज की आईजी ममता सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। वहीं मेयर रेणू बाला गुप्ता और हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य ने विशिष्ठ अतिथि के रूप में शिरकत की।
जिला प्रशासन और स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं को प्रतिभा निखारने के लिए मंच मिलेगा। इसके तहत 100 से ज्यादा गतिविधियां आयोजित होंगी। हर शनिवार को होने वाले कार्यक्रम में जिले 25 से ज्यादा शिक्षण संस्थानों की छात्राएं हिस्सा लेंगी। विभिन्न कॉलेजों की 100 से ज्यादा छात्राओं ने अभी पंजीकरण कराया है। पहले दिन जिन छात्राओं ने विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया उन्हें अतिथियों ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल डॉ. पीयूष कुमार ने की। समन्वयक श्रुति ने अतिथियों का स्वागत किया। मंच संचालन मीतू चावला ने किया। कॉलेज की प्रवक्ता मीनू आनंद ने बताया कि तीन श्रेणियों में प्रतियोगिताएं होंगी।
सकारात्मक बदलाव का प्रयास है आयोजन : आईजी
आईजी ममता सिंह ने कहा कि छात्राओं को व्यक्तित्व के विकास के लिए अपनी प्रतिभा को पहचानकर उसे निखारने हेतु निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए, ताकि समाज में सकारात्मक बदलाव किया जा सके। सामाजिक बदलाव में नारी शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। वहीं डॉ. जयदीप आर्य ने छात्राओं को व्यक्तित्व विकास के लिए योग एवं शिक्षा के महत्व के बारे में बताया। मेयर रेनू बाला गुप्ता ने कहा कि बेटियां हमारे समाज के निर्माता हैं और छात्राओं को इस प्रकार के अवसर उपलब्ध करवाना उनकी प्रतिभा को निखारने का एक सुनहरा अवसर होता है।