फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The fate of 23 candidates will open today EVMs

आज खुलेगी 23 प्रत्याशियों की किस्मत की ईवीएम

Fri, 16 May 2014 12:04 AM IST
करनाल
करनाल Updated Fri, 16 May 2014 12:04 AM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में करनाल सीट पर अपनी किस्मत आजमा रहे 23 प्रत्याशियों के भाग्य की ईवीएम शुक्रवार को खुलने जा रही है। इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। चुनाव पर्यवेक्षक जय प्रकाश व जिला निर्वाचन अधिकारी बलराज सिंह तथा एसपी अभिषेक गर्ग ने मतगणना केंद्र पर जाकर तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए। रेलवे रोड स्थित एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल व एसडी मॉडल स्कूल में मतगणना प्रात: 8 बजे शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि बिना पहचान पत्र के किसी भी व्यक्ति, कर्मचारी व अधिकारियों को मतगणना केंद्र में जाने की अनुमति नहीं है। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार मोबाइल फोन, पेन, पेंसिल, हथियार को भी मतगणना केंद्र में ले जाने की भी अनुमति नहीं है। मतगणना एजेंट भी एक टेबल से दूसरी टेबल तक नहीं घूम सकेंगे। जिस एजेंट को बाहर जाना है तो वे अपना पहचान पत्र पुलिस को जमा करवाकर जा सकते हैं।
विज्ञापन


बर्दाश्त नहीं होगी अव्यवस्था
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि यदि मतगणना के दौरान कोई एजेंट अव्यवस्था फैलाता है तोे चुनाव आयोग द्वारा हिदायत दी गई है कि संबंधित एआरओ उस एजेंट को मतगणना केंद्र से बाहर कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि डाक मतपत्रों की गणना जिला निर्वाचन अधिकारी की टेबल पर प्रात: 8 बजे से की जाएगी। इसके बाद 8 बजकर 30 मिनट पर ईवीएम मशीनों से गिनती आरंभ होगी। जब भी स्ट्रांग रूम से ईवीएम मशीन निकाली जाएगी व उन्हें खोला जाएगा, इन सबकी जानकारी उपस्थित एजेंटों को दी
विज्ञापन
विज्ञापन

जाएगी।

मतगणना केंद्र के आसपास रहेगी नाकाबंदी

एसपी अभिषेक गर्ग ने सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी देते हुए बताया कि मतगणना के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से मतगणना केंद्र के आसपास के क्षेत्र को नाकाबंदी कर सील किया जाएगा। बस स्टैंड, रेलवे रोड, डीएवी स्कूल रोड, लक्कड़ मार्केट व शाखा ग्राउंड की ओर जाने वाले मार्ग को बंद किया जाएगा। मतगणना के लिए उम्मीदवार व एजेंट डीएवी स्कूल के रास्ते से ही मतगणना केंद्र तक पहुंचेंगे। मतगणना के दिन डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

यह स्थान मतगणना केंद्र के समीप है। प्रत्याशियों के समर्थकों को यदि अपने वाहन को पार्किंग स्थल तक ले जाना है तो वह माल रोड़ की तरफ से आ सकेंगे। मतगणना केंद्र के आसपास वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। आमजन को किसी प्रकार की दिक्कत न आए इस ओर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि मतगणना केंद्र के आसपास किसी प्रकार की अव्यवस्था पैदा न हो। उन्होंने बताया कि बस स्टैंड के पीछे वाले गेट से एसडी स्कूल में नीलोखेड़ी विधानसभा क्षेत्र के एजेंट व कर्मचारी प्रवेश कर सकेंगे।


रेलवे रोड स्थित एसडी स्कूल के गेट से करनाल विधानसभा क्षेत्र के एजेंट व कर्मचारी प्रवेश कर सकेंगे, जबकि असंध, घरौंडा व इंद्री विधानसभा के एजेंट व कर्मचारी एसडी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मेन गेट से प्रवेश करेंगे। मीडिया भी मीडिया सेंटर तक जाने के लिए इसी रास्ते का प्रयोग करेगा। वीरवार को मतगणना केंद्रों पर सहायक निर्वाचन अधिकारियों द्वारा मतगणना से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों व एजेंटों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed