फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The family was sleeping in the room, jewelery and goods worth lakhs were stolen from Chaubare

कमरे में सो रहा था परिवार, चौबारे से लाखों के जेवरात और सामान चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 02:54 AM IST
विज्ञापन
The family was sleeping in the room, jewelery and goods worth lakhs were stolen from Chaubare
इंद्री। गांव घिसरपुरी में चोरों ने एक चौबारे का ताला तोड़कर करीब 3 लाख रुपये की चोरी को अंजाम दिया। जबकि पूरा परिवार नीचे बने मकान में सो रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। गांव घिसरपुरी निवासी सुरेश ने बताया है कि वह खेती बाड़ी करता है। रात के समय जब उसका परिवार नीचे बने घर में सोया था तो चोरों ने चौबारे का ताला तोड़कर उसमें रखी लोहे की पेटी से सोने की 4 अंगूठी, 2 जोड़ी कानों की बाली, गले का हार, एक चेन व चांदी के जेवरात सहित एक पंखा चोरी कर लिया। जिनकी कीमत करीब 3 लाख रुपये है। घटना का पता तब चला जब सुबह के समय उसकी पत्नी पूजा करने चौबारे पर गई तो दरवाजे का ताला टूटा था। अंदर दाखिल हुई तो पेटी का ताला टूटा और सामान बिखरा था। थाना प्रबंधक सचिन का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed