फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The family members were sleeping and the thieves stole away the jewellery and cash

Karnal News: घर वाले सोते रहे और चोर समेट ले गए गहने, नकदी

Sat, 20 Jul 2024 07:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 20 Jul 2024 07:18 AM IST
विज्ञापन
The family members were sleeping and the thieves stole away the jewellery and cash
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। नरसी विलेज पार्ट-दो स्थित एक घर में लाखों रुपयों के गहने व 22 हजार की नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जिस समय चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया तब सभी परिजन अपने घर के एक कमरे में ही सो रहे थे। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नरसी विलेज पार्ट-दो निवासी गुरकृपाल सिंह ने सेक्टर-32-33 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वीरवार की देर रात उसके घर में चोरी हो गई। इसका पता उन्हें सुबह उठने पर चला। उनके घर की पहली मंजिल की सारी अलमारियां खुली थी और सामान बिखरा था। भू-तल पर डाइनिंग टेबल पर एक बैग रखा था, जिसमें सोने के कंगन और करीब 12 हजार रुपये थे।
विज्ञापन

इसके अलावा एक लेडीज पर्स रखा हुआ था, जिसमें लगभग 10 हजार रुपये थे। ये सभी चीजें वहां से गायब मिली। पीड़ित ने बताया कि यह वारदात चोरों ने देर रात करीब दो बजे के बाद की है, क्योंकि वे दो बजे जाग रहे थे और उसके बाद सोए थे। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द चोरों का सुराग लगाकर पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed