{"_id":"58a3542b4f1c1b5f7ed85d0b","slug":"the-family-at-the-wedding-jewelery-and-cash-stolen-millions-from-home-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में गया परिवार, घर से लाखों के गहने और नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी में गया परिवार, घर से लाखों के गहने और नकदी चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
Updated Wed, 15 Feb 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
शादी में गया परिवार, घर से लाखों के गहने और नकदी चोरी
- फोटो : Amar Ujala
गांव छापर में चोरों द्वारा एक मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सोने और चांदी के गहने और 80 हजार रुपये नकदी चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है। चोरों ने घटना को उस समय अंजाम दिया, जब सभी सदस्य एक शादी में गए हुए थे। मकान मालिक ने जब घर वापस आकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। उसने इसकी शिकायत इंद्री थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नवदीप कुमार वासी छापर ने पुलिस को दी शिकायत में ने बताया कि वह और उसका पूरा परिवार शादी में गया हुआ था। जब लोग घर आए तो देखा कि दरवाजे की कुंडी टूटी थी, और कमरे का सारा समान बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखा 6 तोेला सोना, 20 तोला चांदी और 80 हजार रुपये की नगदी, ट्रैक्टर की आरसी, जमीन के कागजात और कुछ अन्य सामान नहीं था। पीड़ित ने बताया कि उनकी अलमारी में रखा विश्व मानव रुहानी केंद्र ब्रांच छापर का सारा रिकार्ड गायब हो गया। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घर के बाहर खड़ी स्विफ्ट चोरी, मामला दर्ज
करनाल। इंद्री के वार्ड 7 में घर के बाहर खड़ी गाड़ी चोरी हो गई। गाड़ी के मालिक ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस को दी शिकायत में आदित्य वासी मकान नंबर 148 वार्ड नंबर 7 इंद्री ने बताया कि 12 फरवरी रात को साढ़े आठ बजे उसने अपनी मारुति सुजुकी स्विफ्ट अपने घर के पास लॉक करके खड़ी की थी। जब उसने सुबह उठकर देखा तो उसकी गाड़ी वहां नहीं मिली। इसके बाद उसने गाड़ी के बारे में काफी पूछताछ की, लेकिन कहीं भी कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस ने गाड़ी के मालिक की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पीएनबी बैंक के जनरेटर से बैटरी चोरी
करनाल। पंजाब नेशनल बैंक की मेन ब्रांच में रखे जनरेटर से दो बैटरी चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। जनरेटर पिछले तीन दिन से बंद पड़ा हुआ था। इसका फायदा उठाकर चोर जनरेटर की बैटरी चुराकर ले गए। पुलिस को दी शिकायत में मनोज कुमार वासी 1717 सेक्टर 7 ने बताया कि उसने अपना एक जनरेटर सैट पंजाब नेशनल बैंक की मेन ब्रांच को दिया हुआ है। जनरेटर के मालिक ने बताया कि जनरेटर पिछले तीन दिन से बंद पड़ा हुआ था। जब 13 फरवरी को उसने देखा तो उसके जनरेटर की दो बैट्री गायब मिली। जनरेटर के मालिक की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।