फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The faces of the meritorious students blossomed after receiving the honor from the Chief Minister

Karnal News: मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान पाकर मेधावियों के खिले चेहरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 03:06 AM IST
विज्ञापन
The faces of the meritorious students blossomed after receiving the honor from the Chief Minister
मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान पाकर मेधावियों के खिले चेहरे - फोटो : मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान पाकर मेधावियों के खिले चेहरे
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। शनिवार को अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह में करनाल के 10वीं के चार, 12वीं विज्ञान संकाय व कॉमर्स के तीन-तीन और कला संकाय के 11 विद्यार्थी शामिल हुए।
पंचकूला के सेक्टर पांच स्थित इंद्रधनुष सभागार में हुए समारोह में मुख्यमंत्री नायब सैनी के हाथों सम्मान पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल गए। छात्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान पाकर उनका कद ऊंचा हुआ है, वह अब अपने लक्ष्य को पाने के लिए दोगुना प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

10वीं की कनक, अंशिता और तान्या ने बताया कि उन्होंने परीक्षा में बेहतर करने के लिए जीतोड़ मेहनत की है। उसी का परिणाम है कि आज वह इतने बड़े मंच पर सम्मानित हुए हैं। 12वीं विज्ञान संकाय की कायना, दिव्यांश और अशिता ने बताया कि उनका डॉक्टर बनने का सपना है इसलिए विज्ञान संकाय चुना। कॉमर्स संकाय की छात्रा वाहिनी, गरिमा और माही ने बताया कि उन्होंने परीक्षा में अच्छे अंक पाने के लिए काफी परिश्रम किया है। उसी के परिणामस्वरूप आज उन्हें मेधावी छात्र सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। कला संकाय के छात्रों में खुशी, समृति, आरिश, अन्नू, खुशी-दो, कोमल, आस्था, रिया शर्मा, रेनुका, दीपिका और अवंतिका ने बताया कि हमेशा अपनी मेहनत पर भरोसा रखकर लक्ष्य प्राप्ति की दिशा में आगे बढ़ने चाहिए। कार्यक्रम के दौरान इन लम्हों को संजोने के लिए विद्यार्थियों की मुख्यमंत्री के साथ ग्रुप तस्वीर भी खींची गई। इससे विद्यार्थियों के चेहरे पर और खुशी छा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह के बाद विद्यार्थियों को एक विजिट भी कराया गया जिसका उन्होंने खूब आनंद लिया और इन पलों को अपने मोबाइल में कैद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed