{"_id":"614cea9e8ebc3e00be176cfe","slug":"the-elderly-owner-of-paradise-bakery-molested-the-teenager-sent-to-jai-karnal-news-knl84215893","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकरी के बुजुर्ग मालिक ने किशोरी से की छेड़छाड़, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकरी के बुजुर्ग मालिक ने किशोरी से की छेड़छाड़, भेजा जेल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। करनाल क्लब मार्केट स्थित पैराडाइज बेकरी के बुजुर्ग मालिक पर किशोरी के साथ छेड़छाड़ और जबरदस्ती करने की कोशिश का आरोप लगा है। किशोरी की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी 65 वर्षीय चंद्र प्रकाश के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में 17 साल की किशोरी ने बताया कि 14 सितंबर की शाम 7:30 बजे वह पैराडाइज बेकरी पर सामान लेने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान बेकरी के मालिक चंद्र प्रकाश ने उसके साथ छेड़छाड़ और जबरदस्ती करने की कोशिश की। वह किसी तरह वहां से बचकर घर आ गई। इसके बाद उसने सारी बात अपनी मां को बताई तो आरोपी की शिकायत पुलिस को दी गई। इसके बाद बाल संरक्षण समिति द्वारा बच्ची की काउंसलिंग की गई। फिर सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी चंद्र प्रकाश की दुकान पर जाकर सीसीटीवी फुटेज चेक की। जिसमें आरोपी बच्ची के साथ छेड़छाड़ करता नजर आ रहा था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सिविल लाइन थाना प्रभारी रोशन लाल ने बताया कि पीड़िता की शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर लिया था और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।